#अपराध

March 23, 2025

हिमाचल की बसों पर खालिस्तान लिखने वाले 4 लोग धराए, मुख्य आरोपियों के निकले करीबी

मास्टरमाइंड अभी भी फरार, ढिलाई बरत रही है पंजाब पुलिस

शेयर करें:

himachal news

अमृतसर/शिमला। पंजाब के होशियारपुर में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन (HRTC) की बसों पर खालिस्तान लिखने वाले 4 आरोपियों को पंजाब पुलिस ने धरा है। यह कार्रवाई अमृतसर की रामबाग थाना पुलिस ने की है। बताया जाता है कि हिरासत में लिए गए चारों आरोपी HRTC की बसों में तोड़फोड़ करने वाले मुख्य आरोपियों के करीबी हैं।

हिरासत का बताया अजीब कारण

हालांकि, इस मामले में पंजाब पुलिस आगे कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। केवल यही कहा गया है कि चारों आरोपियों को इसलिए हिरासत में लिया गया है, ताकि बसों में तोड़फोड़ करने वाले बाकी आरोपियों पर दबाव बन सके और वे सरेंडर कर दें।

 

यह भी पढ़ें : 40 हजार रुपए प्रति मीटर की बन रही एंबुलेंस रोड, कोर्ट बोला- इतना महंगा तो एक्सप्रेसवे भी नहीं

शनिवार की घटना

पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी खालिस्तानी विचारधारा के हैं। इन पर शनिवार देर रात बस स्टैंड पर खड़ी HRTC की चार बसों पर खालिस्तानी नारे लिखने का आरोप है। इनके करीबी आरोपियों ने बस अड्डा के भीतर लगी हिमाचल प्रदेश की चार बसों के शीशे तोड़ दिए थे।

डिप्टी सीएम ने जताई थी चिंता

आपको बता दें कि शनिवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने घटना की जानकारी देते हुए कहा था कि इस बारे में पंजाब के CM भगवंत मान से दोबारा बात हुई है। साथ ही पंजाब के डीजीपी से भी इस मामले में बात हुई और घटना पर गहरी चिंता जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह भी किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जेब में चिट्टा और घर में कट्टा... पुलिस देख निगला नशा, कमरे की तलाशी ने किया हैरान

गिरफ्तारी के बजाय सरेंडर का दबाव क्यों

इसके बावजूद घटना के प्रमुख आरोपियों पर तुंरत एक्शन लेने की जगह, उनके करीबियों को हिरासत में लेकर मास्टरमाइंड के सरेंडर का दबाव बनाने की कोशिश से साफ है कि पंजाब पुलिस मामले पर एक्शन लेने में ढिलाई बरत रही है।

रात में नहीं रुकेंगी 600 बसें

आपको बता दें कि हिमाचल सरकार ने HRTC की बसों पर हमले के बाद पंजाब जाने वाली राज्य की 600 बसों के स्थानीय बस स्टैंड में रात को रुकने पर पाबंदी लगा दी है। हिमाचल सरकार ने यह कदम HRTC की बसों को पंजाब में सुरक्षा की गारंटी मिलने तक अस्थायी रूप से उठाया है। अब देखना है कि पंजाब पुलिस अपने यहां खालिस्तान और भिंडरावाले समर्थकों पर कितनी तत्परता के साथ एक्शन लेती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख