#अपराध

May 19, 2025

हिमाचल में दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया, पति, सास-ससुर पर लगे गंभीर आरोप

33 साल की महिला ने घर में उठाया गलत कदम

शेयर करें:

Married Woman mandi

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 33 साल की महिला ने आत्महत्या कर ली है। बड़ी बात यह है कि महिला के दो मासूम बच्चे भी हैं, जिनके सिर से अब हमेशा के लिए मां का साया उठ गया है।  यह खबर जितनी दुखद है, उतनी ही चिंताजनक भी है, क्योंकि उसके पीछे एक ऐसी कहानी छिपी है जो समाज में गहरी जड़ें जमा चुकी घरेलू हिंसा को उजागर करती है।

पति पर लगाए गंभीर आरोप

महिला की आत्महत्या पर उसके मायका पक्ष ने मृतका के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। उसके साथ मारपीट की जाती थी, लेकिन लोक लाज के चलते उनकी बेटी ने यह बात किसी को नहीं बताई। जिसका नतीजा यह हुआ कि आज परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर के आंगन में एक साथ सजी दादा- 2 पोतों की अ*र्थियां, 3 चि*ताओं को देख दहला क्षेत्र

सात और 12 साल के हैं बच्चे

वहीं मृतक महिला विनिता उर्फ वितु के दो बच्चों में एक बेटा जो 12 साल का है और एक बेटी मात्र सात साल की है। इन बच्चों की दुनिया अब पूरी तरह बदल चुकी है। जिस मां की गोद उन्हें सुरक्षा और स्नेह देती थी, वह अब हमेशा के लिए उनसे दूर चली गई है। उनके जीवन में यह खालीपन न केवल भावनात्मक है, बल्कि सामाजिक और मानसिक रूप से भी उनके भविष्य पर गंभीर असर डाल सकता है।

क्या बोले मृतका के पिता

मृतका के पिता तेज राम का कहना है कि विनिता की शादी नरेश कुमार से हुई थी, जो विवाह के एक साल बाद ही शराब का आदी हो गया था। इसके बाद से ही घरेलू हिंसा का सिलसिला शुरू हो गया। विनिता ने अपनी पीड़ा को लोक.लाज के कारण वर्षों तक छुपाए रखा। लेकिन पिछले एक वर्ष में प्रताड़ना और मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ती गईं।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू का बड़ा बयान- शिमला से शिफ्ट नहीं होंगे कोई भी दफ्तर, खबरों को बताया अफवाह

पति, सास ससुर पर लगाए आरोप

विनिता की बड़ी बहन कंचना ने परिवार को इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि न केवल पति नरेश कुमार, बल्कि सास और ससुर भी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। मायका पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल कैबिनेट: 300 बेरोजगारों को मिलेंगी गाड़ियां, पशु चारा अनुदान भी बढ़ाया

बच्चों का क्या होगा

अब सवाल उठता है कि इन दो मासूम बच्चों का क्या होगा। जिनकी मां ने उन्हें हर दुःख से बचाया, वही अब उनके जीवन से चली गई है। यह सिर्फ एक महिला की आत्महत्या नहीं है, यह दो बच्चों की बचपन की खुशियों, सुरक्षा और भविष्य का भी सवाल है। समाज और सरकार को चाहिए कि ऐसे मामलों में सिर्फ न्याय सुनिश्चित न करें, बल्कि बच्चों के पुनर्वास और मानसिक स्वास्थ्य की भी चिंता करें।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख