#अपराध

March 30, 2026

हिमाचल: 26 वर्षीय विवाहिता की मौ*त, मां के लिए बिलख रहे दो मासूम; परिजन बोले-बेटी को मा.र डाला

26 वर्षीय विवाहिता ने कमरे में उठाया गलत कदम, दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया

शेयर करें:

himachal nagrota bagwan News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली और सनसनीखेज खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। नगरोटा बगवां थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को मायका पक्ष ने सोची समझी हत्या बताते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। इस पूरी त्रासदी में सबसे हृदयविदारक मंजर उन दो छोटे मासूम बच्चों का है, जिनके सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया। इस घटना ने एक हंसते खेलते परिवार को उजाड़ दिया है।

फंदे से लटका मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार महिला का शव उसके घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही परिजनों द्वारा शव को नीचे उतार दिया गया था। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मामला और भी संदिग्ध बन गया है।

 

यह भी पढ़ें : कर्ज में डूबा हिमाचल... सुक्खू सरकार ने विज्ञापनों पर लुटा दिए करोड़ों रुपए, बजट सत्र में खुलासा

मायके पक्ष ने लगाए हत्या के आरोप

मृतका के मायके पक्ष ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती और उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था और मारपीट भी होती थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क से गहरी खाई में गिरे दो युवक, मौके पर तोड़ा दम- सदमे में परिवार

दो मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

इस दर्दनाक घटना के बाद सबसे ज्यादा असर महिला के दो छोटे बच्चों पर पड़ा है, जो अब मां के स्नेह से वंचित हो गए हैं। मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठने से परिवार का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया है। बताया जा रहा है कि महिला का पति दूसरे प्रदेश में नौकरी करता हैए जबकि वह अपने सास.ससुर के साथ रह रही थी। करीब पांच साल पहले हुई इस शादी का अंत इस तरह होगा, किसी ने सोचा भी नहीं था।

यह भी पढ़ें : नया पद मिलते ही नीरज भारती ने किया 'धमाका', आभार संदेश से CM का नाम गायब, वजह भी बताई

पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में पोस्टमार्टम करवाया है। साथ ही सास-ससुर को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में सनसनी

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग और रिश्तेदार इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। अब सबकी निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि आखिर यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और सच्चाई छिपी है। यह घटना एक बार फिर समाज में घरेलू हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख