#अपराध
June 14, 2026
हिमाचल में स.नसनी: पुल के नीचे इस हाल में मिली 25 वर्षीय युवक की देह, परिवार ने जताई साजिश...
परिवार और ग्रामीणों ने जाम कर दी सड़क, मांगी निष्पक्ष जांच
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चुराह क्षेत्र के कल्हेल पुल के नीचे 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जबकि युवक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के जवान बेटे की असमय मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।
मृतक की पहचान हरविन्द्र सिंह (25) निवासी राख मलोगा, कल्हेल के रूप में हुई है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष और गहन जांच की मांग उठाई है।
रविवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर कल्हेल पुल के नीचे पड़े एक शव पर पड़ी। यह सूचना आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। शुरुआती जांच के बाद मृतक की पहचान हरविन्द्र सिंह के रूप में हुई। युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचने लगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल घूमने आए थे 3 युवक और 2 युवतियां, कई पलटे खाते खाई में गिरी गाड़ी, मची चीख-पुकार
जैसे ही युवक की मौत की खबर परिवार तक पहुंची, घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार ने अपने जवान बेटे को खो दिया, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि हरविन्द्र एक मिलनसार और मेहनती युवक था, जिसकी अचानक हुई मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध करार देते हुए मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की। उनका कहना है कि मौत के पीछे की सच्चाई सामने आनी चाहिए और यदि किसी प्रकार की साजिश या लापरवाही हुई है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: हंसते-खेलते परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 24 वर्षीय युवक ने कमरे में खत्म कर ली जिंदगी
युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात कुछ समय के लिए पूरी तरह प्रभावित रहा।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों तथा ग्रामीणों से बातचीत की। अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और हर पहलू को गंभीरता से खंगालने का भरोसा दिया। इसके बाद लोगों ने अपना आंदोलन समाप्त किया और यातायात बहाल कर दिया गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। अब पूरे क्षेत्र की नजर पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि आखिर 25 वर्षीय युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई।