#अपराध

August 4, 2026

हिमाचल: कॉलेज गई 20 वर्षीय छात्रा हुई लापता, फोन भी बंद; पिता ने जताई इस बात की आशंका

नानी के घर से जाती थी कॉलेज, परिवार को सता रहा अनहोनी का डर

शेयर करें:

Missing College Student

पालमपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ समय से युवतियों और विवाहित महिलाओं के लापता होने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसी बीच कांगड़ा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।

 

छात्रा अपनी नानी के घर से कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने जब उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

कॉलेज गई छात्रा वापस नहीं लौटी 

जानकारी के अनुसार मामला कांगड़ा जिले के पंचरुखी थाना क्षेत्र का है। लापता युवती बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह 27 जुलाई से अपनी नानी के घर रह रही थी और वहीं से प्रतिदिन कॉलेज आना-जाना कर रही थी। 3 अगस्त को भी वह रोज की तरह कॉलेज के लिए निकली, लेकिन शाम तक वापस नहीं पहुंची।

 

यह भी पढ़ें : सिर्फ 8 हजार के लिए 'बिक गया'...मंत्री विक्रमादित्य के विभाग का JE, विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

फोन बंद मिलने से बढ़ी परिजनों की चिंता

जब काफी देर तक छात्रा घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसके मोबाइल फोन पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन हर बार फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

पिता ने जताई अपहरण की आशंका

छात्रा के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आशंका जताई है कि उनकी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है या फिर उसे जबरन कहीं रोक रखा गया है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द बेटी का पता लगाने की मांग की है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल को मोदी सरकार की सौगात: 3 हजार करोड़ की मदद मंजूर; चेतावनी के साथ पहली किस्त जारी

पुलिस ने शुरू की जांच

पंचरुखी पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन, कॉलेज आने-जाने के रास्ते, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही छात्रा के परिचितों और अन्य संभावित पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के वीर सपूत सुनील को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भारतीय तटरक्षक बल में बने उप महानिदेशक

परिवार की निगाहें पुलिस जांच पर

छात्रा के अचानक लापता होने से परिवार गहरे सदमे में है। परिजन उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और छात्रा की तलाश के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख