#अपराध

September 18, 2026

हिमाचल : परिवार ने खोया 17 वर्षीय बेटा, रसोई में खाना बना रही थी मां- कमरे में...

लड़के के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है

शेयर करें:

17 years boy mother kitchen working kangra himachal police

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक 17 वर्षीय छात्र की मौत का दुखद मामला सामने आया है। छात्र का शव उसके घर के कमरे में मिला। घटना की जानकारी सामने आने के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। जबकि आसपास के गांव में भी शोक का माहौल है।

किचन में खाना बना रही थी मां

जानकारी के अनुसार, यह घटना कांगड़ा शहर के नजदीक स्थित एक गांव की बताई जा रही है। घटना के दौरान छात्र की मां घर में खाना बनाने में व्यस्त थीं। बताया जा रहा है कि इसी बीच छात्र अपने कमरे में चला गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में बादल फटने से मची तबाही, 6 पुल और रास्ते बहे- कई गांवों का टूटा संपर्क

कमरे में था छात्र

कुछ समय बाद जब परिजनों को कमरे से कोई गतिविधि नजर नहीं आई तो उन्होंने उसे आवाज लगाई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण परिजनों को चिंता हुई। 

मां को फंदे से लटका मिला

काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो परिवार के सदस्यों ने कमरे की स्थिति जानने का प्रयास किया। खिड़की से अंदर देखने पर छात्र कमरे में फंदे से लटका मिला।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 12 साल की नौकरी में 11 तबादले- कोर्ट पहुंचा कर्मचारी, सरकार से मांगा जवाब

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

इसके बाद परिजनों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और बिना देरी किए उपचार के लिए टांडा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से छात्र के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिवार के सदस्यों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों की चिकित्सकीय पुष्टि हो सके। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : 500 मीटर गहरी खाई में समाई कार, रातभर चला रेस्क्यू - 2 लोगों की मौके पर मौ*त

क्यों उठाया छात्र ने ऐसा कदम?

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि छात्र ने इतना बड़ा कदम किन परिस्थितियों में उठाया। परिवार से भी जानकारी ली जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख