#अपराध

June 24, 2025

हिमाचल: 14 साल की लड़की को भगा ले गया युवक, थाने पहुंचे परिजन; सता रही यह चिंता

युवक बोला-दो घंटे में घर छोड़ दूंगा, अब बंद आ रहा फोन

शेयर करें:

Bilaspur Girl Missing

बिलासपुर। हिमाचल के बिलासपुर जिला से एक 14 साल कल लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। या यूं कहें कि एक युवक इस 14 साल की लड़की को भगा ले गया है। मामला बिलासपुर जिला के घुमारवीं थाना क्षेत्र के एक गांव का है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है। लड़की प्रवासी है और अपने परिवार के साथ किराये के कमरे में रहती थी।

काम पर गए थे माता पिता

पुलिस थाना घुमारवीं को सौंपी शिकायत में यूपी के शख्स ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से रोजी रोटी की तलाश में पत्नी और तीन बेटियों के साथ हिमाचल आया था।  यहां घुमारवीं के एक गांव में वह अपने परिवार के साथ किराये के कमरे में रहता था और दोनों पति पत्नी दिहाड़ी मजूदरी करते थे। लापता लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि वह 22 जून को पत्नी के साथ दूसरे गांव में दिहाड़ी पर गए थे। घर में उनकी तीनों बेटियां थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: खत्म हुई IGMC से लापता महिला की तलाश; जंगल में मिली देह; छोड़ गई कई सवाल

युवक के साथ देखी थी लड़की

शाम को जब वह दिहाड़ी से वापस लौटे तो देखा उनकी बड़ी बेटी घर पर नहीं है। छोटी बेटियों से पूछने पर उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बेटी अपनी किसी सहेली के घर गई है। परिजनों के अनुसार जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। आस पड़ोस में पूछने पर पता चला कि उसे शाम को एक युवक के साथ देखा गया था।

 

यह भी पढ़ें : वीरभद्र सिंह के चतुर्वार्षिक श्राद्ध पर श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, उनके विचारों पर चलने का संकल्प

युवक ने स्वीकारा उसके साथ है लड़की

परिजनों के अनुसार उन्होंने काफी प्रयास के बाद उस युवक का मोबाइल नंबर तलाश किया। जब परिजनों ने उस युवक को फोन किया तो पहले तो उसने स्वीकार किया कि उनकी बेटी उसके साथ है और वह दो घंटे में उसे घर छोड़ देगा। लेकिन उसके कुछ ही देर बाद युवक का फोन बंद आने लगा। परिजनों ने आरोप लगया है कि वही युवक उनकी बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया है। परिजनों को बेटी के साथ किसी अनहोनी की चिंता सताने लगी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: RD धीमान बने रेरा के अध्यक्ष, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सुक्खू सरकार ने की नियुक्ति

पुलिस कर रही मामले की जांच

परिजनों की शिकायत पर घुमारवी पुलिस थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है, ताकि पता चल सके कि लड़की कहां गई है। वहीं परिजनों ने जिस युवक के बारे में बताया है उसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख