#अपराध

August 4, 2025

हिमाचल: परीक्षा में अच्छे नहीं हुए पेपर, 12वीं के छात्र ने छोड़ दी दुनिया; पिता को इस हाल में मिला बेटा

दोनों भाइयों में छोटा था आदित्य- सरकारी स्कूल में करता था पढ़ाई

शेयर करें:

12th Class Student

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां पर फागली क्षेत्र में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि छात्र ने ये खौफनाक कदम अपने घर पर ही उठाया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहरम मचा हुआ है। जबकि, छात्र की मौत ने पूरे इलाके के लोगों में सनसनी फैला दी है।

सुसाइड नोट में किया खुलासा

घटनास्थल की जांच करने पर पुलिस को युवक के कमरे से एक नोटबुक मिली। जिसके  90 नंबर पेज के पीछे की तरफ एक सुसाइड नोट मिला। इस नोट में मृतक ने परीक्षा में खराब प्रदर्शन के कारण तनाव में आकर आत्महत्या करने का जिक्र किया था। सुसाइड नोट में छात्र ने लिखा था कि पिछले दिनों हाउस टेस्ट हुए थे, उनमें तीन हाउस टेस्ट अच्छे नहीं हुए हैं, इसी तनाव में आकर वह आत्महत्या कर रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अफसर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन- इंटरव्यू को महज एक दिन बाकी

काम पर गया था पिता

जानकारी के अनुसार, बालूगंज पुलिस थाना की टीम को बीते कल देर शाम घटना की सूचना मिली थी। छात्र अपने परिवार के साथ लेबर हॉस्टल फागली के पास रहता था। मृतक के पिता ने बताया कि कल दोपहर करीब 4.30 बजे जब बो घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर अंदर से बंद था।

फंदे से लटका मिला लाडला

उन्होंने बेटे को गेट खोलने के लिए कई बार आवाज लगाई। मगर उसका सामने से कोई जवाब नहीं आया। ऐसे में उन्होंने खिड़की से झांक कर अंदर घर में देखा- तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने देखा कि उनका बेटा साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटका हुआ था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : रात में सफर कर रहे थे 5 लोग, आगे सड़क ही गायब थी- 3 की मौ*त, 2 घायल

परिजनों में मची चीख-पुकार

इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। घर से शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फंदे से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए IGMC शिमला भेज दिया।

साड़ी का बनाया था फंदा

जांच में पाया गया कि छात्र ने एक केसरी रंग की साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या की है। मृतक के परिजनों ने भी किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। मृतक की पहचान आदित्य पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : रेलवे फाटक के पास मिली होटल कर्मी की देह, मुंह से निकल रहा था खू...

सदमे में दोस्त और परिवार

आदित्य की मौत के बाद उसके दोस्त और परिजन गहरे सदमे में है। मृतक अपने माता-पिता का छोटा बेटा था। आदित्य का एक बड़ा भाई भी है। लाडले बेटे की दुखद मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना के बाद पूरे गांव में माहौल गमगीन बना हुआ है।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख