#अपराध
March 28, 2026
हिमाचल के इस जिले में रहस्यमयी तरीके से गायब हो रहीं महिलाएं-युवतियां, 3 माह में 110 लापता
पुलिस ने अब तक 86 महिलाओं युवतियों को ढूंढा, 24 अभी भी लापता
शेयर करें:

मंडी। आमतौर पर जब किसी गांव में कोई लड़की या महिला घर से चली जाती है, तो लोग तरह.तरह की बातें करने लगते हैं। लेकिन अगर एक ही इलाके या जिला में ऐसा बार.बार हो तो यह अपने आप में एक बड़ा सवाल बन जाता है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है, जहां हालात ऐसे बन गए हैं कि लोगों के बीच यह चर्चा आम हो गई है कि जैसे महिलाओं और युवतियों को घर छोड़ने की लहर सी चल पड़ी हो।
आंकड़ों पर नजर डालें तो यह बेहद चौंकाने वाले हैं। महज पिछले तीन महीनों के भीतर जिले में 110 महिलाएं और युवतियां अचानक लापता हो गईं। इन घटनाओं ने न केवल परिवारों को चिंता में डाला है, बल्कि पूरे क्षेत्र में असुरक्षा और आशंका का माहौल भी बना दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में पंचायत चुनावों का बिगुल बजने को तैयार, 2 दिन में आएगा रोस्टर; उम्मीदवारों ने कसी कमर
मामले पुलिस तक पहुंचने के बाद सर्च ऑपरेशन तेज किए गए। पुलिस की कार्रवाई में अब तक 110 में से 86 महिलाओं को ट्रेस कर उनके परिजनों के हवाले किया जा चुका है। हालांकि, 24 महिलाएं अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस दिन-रात प्रयास कर रही है। इन महिलाओं का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाने से पुलिस की चुनौती बढ़ गई है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि कई महिलाएं प्रदेश से बाहर चली गई थीं। ट्रेस की गई महिलाओं को मध्य प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़ समेत अन्य राज्यों से वापस लाया गया है। वहीं, हिमाचल के भीतर भी बिलासपुर, कांगड़ा, शिमला और कुल्लू जैसे जिलों से कई लापता महिलाओं को ढूंढकर वापस घर पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में घर बनाना हुआ महंगा, ईंट-सीमेंट की कीमतों पर पड़ा भारी असर- जानें नया दाम
हाल ही के मामलों में मंडी शहर के एक निजी स्कूल से लापता हुई छात्रा को मध्य प्रदेश से बरामद किया गया, जबकि इसी स्कूल से पहले गायब हुई एक अन्य छात्रा को दिल्ली से वापस लाया गया था। गोहर क्षेत्र से अपने दो साल के बच्चे के साथ लापता हुई महिला को चंडीगढ़ से ट्रेस किया गया। जोगिंद्रनगर क्षेत्र से गायब दो बच्चियों को कांगड़ा से बरामद किया गया।
मंडी जिला में लापता होने वाली महिलाओं के सबसे अधिक मामले गोहर, जंजैहली और सुंदरनगर क्षेत्र से सामने आए हैं। इसके अलावा सदर थाना, महिला थाना, पंडोह चौकी, सरकाघाट और शहरी क्षेत्रों में भी लगातार ऐसे मामले दर्ज हो रहे हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने हर थाना स्तर पर विशेष टीमें गठित की हैं, जो सर्विलांस और तकनीकी माध्यमों से लापता महिलाओं की तलाश में जुटी हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: हंसी-खुशी घर लौट रहा था परिवार, बीच रास्ते गहरी खड्ड में गिरी कार- 3 लोगों की हुई मौ*त
पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार के अनुसार हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत विशेष टीम बनाई जाती है। उन्होंने बताया कि अभी भी 24 महिलाओं की तलाश जारी है और इस पूरे अभियान की निगरानी वह स्वयं कर रहे हैं।
लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने सामाजिक स्तर पर भी चिंता बढ़ा दी है। गांवों में इसको लेकर चर्चाओं का दौर जारी है और लोग कारणों को लेकर अलग.अलग कयास लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस इन मामलों को सुलझाने में जुटी हैए लेकिन इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों का अचानक घर से लापता होना कई सवाल खड़े कर रहा है। आने वाले समय में जांच के बाद ही इन घटनाओं के पीछे की असली वजह सामने आ पाएगी।