राजनीति

#अपराध

November 7, 2025

हिमाचल : 11 साल के किशोर ने बंद कमरे में छोड़ दी दुनिया, आखिर क्या रहे होंगे कारण ?

बेटे के यूं छोड़ जाने से माता-पिता पर टूटा दुखों का पहाड़, पूरे गांव में पसरा मातम

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

shimla child News

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां मात्र 11 साल के किशोर ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह मामला शिमला जिला के उपमंडल ठियोग के तहत आती ग्राम पंचायत बलग से सामने आया है। बच्चे द्वारा आत्महत्या किए जाने से ना सिर्फ परिवार बल्कि पूरा गांव सदमें में है। हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है कि आखिर इतनी छोटी उम्र के बच्चे ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया और उसके दिमाग में आत्महत्या जैसा कार्य कैसे आया।

कमरे में फंदे से लटका मिला किशोर

मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक घटना देर रात की है। परिजन जब बच्चे के कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने उसे अचेत अवस्था में लटका हुआ पाया। आनन-फानन में उसे सिविल अस्पताल ठियोग ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह क्षेत्र देहा पुलिस थाना के तहत आता है। 

दादा-दादी के साथ रहता था बच्चा

बच्चा पांचवी कक्षा में पढ़ता था और अपने दादा दादी के साथ रहता था। उसके पिता मुंबई में नौकरी करते हैं, जबकि माता काफी समय पहले ही उसे छोड़ कर चली गई थी। बच्चा नेपाली मूल का है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को स्कूल से लौटने के बाद बच्चे ने कमरे में फंदा लगा लिया। जिस समय बच्चे ने फंदा लगाया, उस समय उसके दादा दादी खेत में काम करने गए थे। बच्चा अकसर उन्हें खेत में चाय लेकर जाता था, लेकिन जब गुरुवार को वह चाय लेकर नहंी आया तो दादी शाम करीब साढ़े पांच बजे घर गई। जहां उसने बच्चे को चुन्नी के फंदे से लटका पाया। बच्चे ने स्कूल से लौटने के बाद स्कूल की वर्दी में ही फंदा लगा लिया था। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में तंबाकू बैन : बेचने वाले दुकानदारों को 5 साल तक रहना पड़ेगा सलाखों के पीछे

अस्पताल पहुंचाया पर तब तक हो चुकी थी मौत

ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि परिजन बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर आए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके। डीएसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में भरे जाएंगे 250 पद : बिना WRITTEN टेस्ट के होगी भर्ती, जल्द करें आवेदन

क्या बोले डीएसपी 

डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया ने बताया कि आज शुक्रवार को पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं, लेकिन अभी तक आत्महत्या करने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के शराब कारोबारी को आया लॉरेंस विश्नोई के भाई का फोन! मांगे 5 करोड़

इतनी छोटी उम्र में आत्महत्या से हर कोई स्तब्ध

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोग स्तब्ध हैं कि आखिर इतनी छोटी उम्र में बच्चे के मन में ऐसा कदम उठाने का विचार कैसे आया। बुद्धिजीवियों का मानना है कि आजकल मोबाइल और सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल रहा है। बच्चे आभासी दुनिया में उलझते जा रहे हैं, जिससे उनमें अवसाद और एकाकीपन बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि माता.पिता को बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देने के साथ.साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : घर छुट्टियां बिताने आया था फौजी, थमी सांसें- डेढ़ साल की मासूम से छिन गया पिता

परिवार के साथ पूरे गांव में पसरा मातम

स्थानीय निवासियों ने कहा कि यह घटना पूरे समाज के लिए एक कठोर चेतावनी है। एक 11 वर्षीय बच्चे का इस तरह आत्मघाती कदम उठाना सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समुदाय की हार है। अब समय आ गया है कि समाज बच्चों के भीतर झांकने की कोशिश करे। वे क्या सोचते हैं, क्या महसूस करते हैं, और कहां तक अकेले हो गए हैं। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या आधुनिक तकनीक की चमक के पीछे हम अपने बच्चों की भावनात्मक दुनिया को अंधेरे में छोड़ रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख