#अव्यवस्था

April 26, 2025

सुक्खू सरकार ने होल्ड किया मुख्य सचिव की होली पार्टी का बिल, अब अफसरों पर भुगतान करने का दबाव

पर्यटन निगम ने भेजा है 1.22 लाख रुपए का बिल

शेयर करें:

himachal news

शिमला। इस साल होली पर शिमला के हॉलीडे होम में आईएएस अफसरों की पार्टी का 1.22 लाख रुपए का बिल सुक्खू सरकार ने होल्ड कर दिया है। जानकार सूत्रों के अनुसार, सरकार की ओर से अफसरों पर ही बिल चुकाने का दबाव बनाया जा रहा है। पार्टी सरकारी आदेश पर CS प्रबोध सक्सेना ने रखी थी।

प्रबोध सक्सेना दे चुके हैं सफाई

इस पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा था। बाद में CS प्रबोध सक्सेना ने सफाई दी थी कि पार्टी का आयोजन उन्हें निजी तौर पर नहीं, बल्कि सरकार के आदेश पर किया था। इस पार्टी में अफसरों के ड्राइवरों को भी दावत दी गई थी।

यह भी पढ़ें : गहरी खाई में गिरी कार, अंदर ही फंस गए दोनों युवक- कई घंटों तक तड़पते रहे बेचारे

CS कार्यालय को भेजा था बिल

चूंकि, होटल हॉलीडे होम हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग का है, इसलिए बिल को भुगतान के लिए पर्यटन निगम ने मुख्य सचिव कार्यालय को भेज दिया था। लेकिन चौतरफा विरोध के बाद सुक्खू सरकार ने बिल का पेमेंट होल्ड कर दिया है। बिल अभी भी CS कार्यालय में पड़ा है और सरकार की ओर से आला प्रशासनिक अफसरों पर बिल का पेमेंट करने का दबाव बनाया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर बवाल

होली पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने गंभीर सवाल उठाए थे। लोगों का कहना था कि एक ओर जहां हिमाचल प्रदेश 97 हजार करोड़ के कर्ज में डूबा हुआ है, कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए सरकार को उधार लेना पड़ रहा है, वहीं प्रशासनिक अफसरों की होली पार्टी पर ही 1 लाख 22 हजार रुपए फूंक दिए गए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : BIRTHDAY वाले दिन राइडर को लगा करंट, दोस्तों ने चिता के सामने बाइक रख दी अंतिम विदाई

पार्टी में राज्य के 75 अधिकारियों ने लंच किया था, जिसमें प्रति व्यक्ति 1000 रुपए का खर्च आया था। हिमाचल प्रदेश के विपक्षी दल भाजपा ने भी इस पर सवाल उठाए थे। सरकार को भेजे गए बिल में पर्यटन निगम ने 18 फीसदी जीएसटी और अन्य टैक्स भी जोड़े हैं। टैरेस चार्जेस के रूप में 11,800 रुपये अलग से वसूले गए हैं। पार्टी में आईएएस अफसरों के 22 चालकों को प्रति प्लेट 585 रुपये का लंच करवाया गया था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख