#अव्यवस्था

March 2, 2026

हिमाचल में दो साल से बंद पड़े खटारा स्कूटर का कटा TOLL, वो भी 15 हजार- मालिक के उड़े होश

वाहन मालिक को दो दिन में लगातार दो बार आया मैसेज

शेयर करें:

nadaun old scooter online challan solan toll tax himachal police sukhu government

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक चौंकाने वाला और चिंता बढ़ाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले ने फास्टैग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला CM सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन से जुड़ा है।

बंद पड़े खटारा स्कूटर का कटा TOLL

यहां एक घर में खड़े खटारा स्कूटर का सोलन में चालान कटा है। हैरानी की बात ये है कि जिस स्कूटर का चालान कटा है- वो स्कूटर पिछले दो साल से घर में बंद पड़ा है। ऐसे में खटारा स्कूटर का सोलन के सनवारा टोल प्लाजा में 15 हजार रुपये TOLL कटना बेहद हैरानगी की बात है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गो.लीकांड : युवक पर किए 20 राउंड फायर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

क्या है पूरा मामला?

नादौन से सामने आए इस मामले ने ऑनलाइन चालान व्यवस्था और वाहन नंबर के दुरुपयोग को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां वार्ड नंबर चार निवासी नवल अवस्थी के पुराने स्कूटर का दो बार चालान कट गया। जबकि उनका दावा है कि स्कूटर पिछले दो वर्षों से घर में ही खड़ा है और सड़क पर निकला ही नहीं।

दो बार कटा चालान

अवस्थी के अनुसार, उनके स्कूटर नंबर HP21-1537 के नाम से 26 और 27 फरवरी को दो चालान जारी किए गए। दोनों चालान कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सनवारा टोल प्लाजा के पास काटे गए बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : HRTC की नई पहल : बसों में शुरू होगी कुरियर सेवा, 3 रुपये प्रति KM रहेगा किराया

15 हजार कटा चालान

पहले दिन 5 हजार रुपये और अगले दिन 10 हजार रुपये का चालान दर्शाया गया है। कुल मिलाकर 15 हजार रुपये की राशि बनती है। नवल अवस्थी ने बताया कि उनका स्कूटर वर्ष 1992 में बड़सर में पंजीकृत हुआ था और समय-समय पर नवीनीकरण भी वहीं से करवाया गया।

 

Old Scooter Challan

दो साल से खड़ा है स्कूटर

कुछ समय पहले नई स्कूटी खरीदने के बाद पुराना स्कूटर उपयोग में नहीं है और पिछले करीब दो वर्षों से घर के आंगन में ही खड़ा है। ऐसे में इतनी दूर सोलन जिले तक जाकर चालान कटने का सवाल ही नहीं उठता। अवस्थी नादौन के पत्तन बाजार में दुकान करते हैं। उनका कहना है कि वह रोजाना अपने काम में व्यस्त रहते हैं और स्कूटर की हालत भी ऐसी नहीं कि उसे लंबी दूरी तक चलाया जा सके।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : देव कमरूनाग की यात्रा- भक्तों के घर पहुंच रहे, अब तक 120 परिवार कर चुके मेहमाननवाजी

फर्जी नंबर प्लेट की आशंका

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या किसी ने उनके वाहन नंबर का दुरुपयोग किया है? संभावना जताई जा रही है कि किसी अन्य वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर नियमों का उल्लंघन किया गया हो और चालान मूल पंजीकृत मालिक के नाम जारी हो गए हों।

नंबर प्लेट पर चालान जारी

ऑनलाइन चालान प्रणाली में कैमरों के माध्यम से नंबर प्लेट पढ़कर चालान जारी किए जाते हैं। ऐसे में अगर किसी वाहन पर समान या फर्जी नंबर प्लेट लगी हो, तो असली मालिक को भी चालान का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ट्रेनी महिला कांस्टेबल की मौ.त, कुछ दिन पहले ही हुई थी भर्ती- परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पुलिस जांच की बात

इस संबंध में थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि यदि लिखित शिकायत दी जाती है तो मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। जरूरत पड़ने पर संबंधित टोल प्लाजा और ट्रैफिक निगरानी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि चालान किस वाहन पर और किन परिस्थितियों में जारी किए गए।

उठ रहे कई सवाल

यह घटना कई अहम सवाल खड़े करती है-

  • क्या ऑनलाइन चालान प्रणाली में तकनीकी खामी है?
  • क्या किसी गिरोह द्वारा फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया जा रहा है?
  • वाहन मालिक अपनी सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाएं?

यह भी पढ़ें : हिमाचल में घर जा रहे युवक को बदमाशों ने रोका, जबरन ऐंठे पैसे- पुलिस ने पकड़ी पूरी गैंग

जल्द सच्चाई आएगी सामने

फिलहाल, नवल अवस्थी इस मामले को लेकर चिंतित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी और उन्हें न्याय मिलेगा। यह मामला प्रशासन के लिए भी सतर्कता का संकेत है, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए जा सकें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख