राजनीति

#अव्यवस्था

January 8, 2026

चिराग तले अंधेरा : मंत्री विक्रमादित्य के अपने इलाके की सड़कें बदहाल, भाजपा ने उठाए सवाल

लोग पैदल चलने में भी डर महसूस कर रहे हैं

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

PWD Minister

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की खराब हालत को लेकर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। सुन्नी-लुहरी मार्ग की जर्जर स्थिति पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को कठघरे में खड़ा किया है।

लोग पैदल चलने में भी डर महसूस कर रहे हैं

दरअसल, भाजपा प्रदेश मीडिया सह-संयोजक प्यार सिंह कंवर ने कहा कि शिमला से सटे इस महत्वपूर्ण मार्ग पर सड़क धंस चुकी है, जिससे वाहनों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है। हालात इतने खराब हैं कि लोग पैदल चलने में भी डर महसूस कर रहे हैं और हर समय हादसे की आशंका बनी हुई है।

 

यह भी पढ़ें : निधन के बाद भी पेंशन लेते रहे 38,672 बुजुर्ग- सुक्खू सरकार की इस नीति ने खोला राज

 

कंवर ने आरोप लगाया कि विभाग और सरकार ने एक माह पहले सड़क को कुछ ही दिनों में ठीक करने का दावा किया था, लेकिन अब तक जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नजर नहीं आया।

बीते एक माह से सड़कें बदहाल

उन्होंने बताया कि यह बेहद विडंबनापूर्ण है कि जिस क्षेत्र से स्वयं लोक निर्माण मंत्री आते हैं, वहीं की सड़कें बीते एक माह से बदहाल पड़ी हैं और लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। भाजपा नेता ने इसे “चिराग तले अंधेरा” बताते हुए कहा कि,

 

यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर बोले: भ्रष्टाचार का अड्डा थी कांग्रेस की पुरानी योजना, फर्जी मस्टरोल से छीना गरीबों का हक

 

जब मंत्री अपने ही क्षेत्र की बुनियादी समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे, तो पूरे प्रदेश के विकास के दावे खोखले साबित होते हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर केवल घोषणाओं और भाषणों तक सीमित रहने का आरोप लगाया और कहा कि जमीनी हकीकत आम जनता के लिए बेहद तकलीफदेह है।

वैकल्पिक यातायात की व्यवस्था जाए

प्यार सिंह कंवर ने मांग की कि सुन्नी-लुहरी सड़क को तुरंत बहाल किया जाए और वैकल्पिक यातायात व्यवस्था की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र कदम नहीं उठाए, तो भाजपा इस लापरवाही के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख