राजनीति

#अव्यवस्था

April 9, 2025

IPH विभाग का कमाल: ब्यास में भर दिया सीवरेज का पानी- अब वही पियेंगे लोग!

पेयजल योजनाओं में पहुंचा दूषित पानी, जिम्मेदारों ने ओढ़ी खामोशी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal news

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में ब्यास नदी के किनारे बने खलियार सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से हजारों लीटर दूषित पानी नदी में डाला गया है। इससे न केवल नदी का पानी काला हो गया है, वहीं बदबू से लोग परेशान हैं। मंडी जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीट दूर कांढापत्तन के लोगों का कहना है कि यह काला पानी मंडी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का है और इसे सीधे नदी में छोड़ने के लिए राज्य का जलशक्ति विभाग जिम्मेदार है।

कचरे को नदी में बहा दिया

लोगों का कहना है कि विभाग की इस आपराधिक लापरवाही को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन ब्यास नदी का पानी अभी भी साफ नहीं हो पाया है। डॉक्टरों का कहना है कि नदी में इस कदर प्रदूषित पानी को पीने से लोगों की किडनी, लिवर पर बहुत ही बुरा असर पड़ सकता है, साथ ही पेट की गंभीर बीमारियां भी पैदा हो सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें : कंगना रनौत को सुक्खू सरकार ने दिया 440 वोल्ट का झटका, मनाली वाले घर से जुड़ा है मामला

 

बताया जा रहा है कि खलियार में ब्यास नदी के किनारे बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में सुधार का काम जारी है। प्लांट में जरूरत से ज्यादा गीला कचरा आने के कारण जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने बजाय कचरे को साफ करने के, उसे सीधे ब्यास नदी में बहा दिया। इससे भी गंभीर लापरवाही यह रही कि पंप हाउसों में तैनात विभाग के किसी भी कर्मी ने इसकी खबर आला अधिकारियों को नहीं दी।

पीसीबी ने पल्ला झाड़ा

खलियार का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट 2023 को आई भीषण आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था। अब इस प्लांट में दो साल से जमा कचरे को साफ कर सुधार का काम जारी है। प्लांट को खाली करने के लिए सारा कचरा ब्यास में बहाया गया है।

 

यह भी पढ़ें : अपनी ही पार्टी से नाराज हुए विधायक डॉ. हंस राज : जानें किस बात पर हुआ विवाद

 

आपको बता दें कि यह एनजीटी के उस आदेश के खिलाफ है, जिसमें केंद्रीय प्रदूषण निवारण संगठन को सारे ट्रीटमेंट प्लांट्स की जांच करने को कहा गया था। अब जलशक्ति विभाग के अफसरों ने इस लापरवाही पर चुप्पी साध ली है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मामले की जांच की बात कर रहा है, लेकिन इस आपराधिक लापरवाही के लिए जिम्मेदारों के खिलाफ एक्शन लेने की कोई नहीं सोच रहा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख