#अव्यवस्था

June 11, 2025

HRTC का कारनामा : वोल्वो बस की टिकट वसूल करवाई खटारा बस की सवारी, हजारों में काटे टिकट

ब्रेकडाउन वोल्वो की जगह भेजी गई पुरानी साधारण बस

शेयर करें:

HRTC scam

कांगड़ा। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की लापरवाही और अव्यवस्था का एक और मामला सामने आया है। जहां साधारण बस में यात्रियों को सफर करवाकर उनसे वोल्वो बस का किराया लिया गया। यात्रियों के हाथ में जब कंडक्टर ने टिकट दिखाई तो वे हक्के-बक्के रह गए।

बस आधे रस्ते हुई खराब

जानकारी के अनुसार, धर्मशाला से शिमला के लिए रोजाना रात साढ़े नौ बजे चलने वाली वोल्वो बस सोमवार को तकनीकी खराबी के चलते हमीरपुर के पास खड़ी हो गई। लेकिन यात्रियों को बिना सूचित किए धर्मशाला से हमीरपुर तक साधारण बस में भेजा गयाऔर किराया वोल्वो का वसूला गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चिट्टा तस्करी करते पकड़े गए पति-पत्नी, धंधे से कमाए थे लाखों- पुलिस ने की प्रॉपर्टी जब्त

 

टिकटिंग मशीन बताई वजह


जब यात्रियों ने साधारण बस में वोल्वो का किराया वसूले जाने पर विरोध जताया, तो परिचालक ने सफाई दी कि टिकटिंग मशीन वोल्वो की है और किराया उसी हिसाब से निकल रहा है। धर्मशाला से हमीरपुर तक साधारण बस का किराया 235 रुपये बनता है, लेकिन यात्रियों से पूरे 1385 रुपये वसूल किए गए।

 

यात्री रोहित, सुरेश और विपिन कुमार ने बताया कि ऊपर से जो साधारण बस चलाई गई, उसकी हालत भी बेहद खराब थी। गर्मी, सीटों की हालत और सस्पेंशन सब कुछ बदतर था, जिससे उन्हें गंभीर असुविधा हुई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जेल में हुई पहचान, बाहर निकलते ही फर्जी कर्नल बना ठग- सेना में भर्ती का झांसा देकर लूटे युवा

ऑनलाइन बुकिंग की गई थी, लेकिन सुविधा नदारद


इन यात्रियों ने धर्मशाला से शिमला की वोल्वो यात्रा के लिए पहले से ऑनलाइन टिकट बुक करवा रखी थी। जब उन्हें बताया गया कि वोल्वो बस उपलब्ध नहीं है, तब भी किराया वापस नहीं किया गया, बल्कि उन्हें साधारण बस में बैठाकर हमीरपुर तक भेजा गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मीटर लगाने गए टीमेट का फिसला पांव, करंट ने छीने प्राण- डेढ़ महीने पहले ही हुई थी शादी

HRTC की सफाई: मिलेगा रिफंड


मामले को लेकर यात्रियों ने जब एचआरटीसी प्रबंधन से शिकायत की तो तकनीकी विंग के प्रबंधक अमित चौहान ने बयान जारी कर कहा कि जिन यात्रियों से अधिक किराया लिया गया है, वे निगम कार्यालय से संपर्क करें उन्हें रिफंड मिलेगा।

 पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख