राजनीति

#अव्यवस्था

July 31, 2025

शिमला बुजुर्ग केस- पुलिस ने सामने रखा अपना पक्ष, कहा- छवि खराब करने की कोशिश

पुलिस ने किया आरोपों का खंडन

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Shimla Police

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से बीते दिन एक खबर सामने आई थी जिसमें एक बुजुर्ग घायल हो गए थे। सोशल मीडिया पर कहा गया था कि जब शिमला पुलिस को सूचना दी गई  तो तुरंत कोई मदद नहीं आई। करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद शिमला पुलिस पर हर जगह सवाल उठने लगे। अब मामले में शिमला पुलिस ने खुद अपना पक्ष सामने रखा है। आइए जानते हैं।

रैना के मुताबिक नहीं मिला रिसपॉन्स

शिमला के अमरजीत रैना की पोस्ट के मुताबिक मॉल रोड पर शेर-ए-पंजाब के पास 94 वर्षीय बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े। बुजुर्ग के नाक और मुंह में चोट लगी थी और काफी खून बह रहा था। ऐसे में आपातकालीन नंबरों पर कॉल करके मदद मांगी गई तो कोई रिसपॉन्स नहीं मिला। 

 

यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य सिंह ने मंडी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, पीड़ितों को बांटा दुख दर्द

पोस्ट वायरल, शिमला पुलिस का खंडन

पोस्ट वायरल होने के बाद अब जब हर जगह शिमला पुलिस की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं तो शिमला पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट जारी करते हुए सभी आरोपों का खंडन किया है। पुलिस के मुताबिक मामले में तुरंत एक्शन लिया गया था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कैबिनेट: 500 पदों पर भर्ती का लिया बड़ा फैसला, मानसून सत्र की तिथि भी तय

पुलिस ने तथ्यों के साथ दी जानकारी

शिमला पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग के गिरने की घटना पर जो पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, वो भाम्रक है। SP और पुलिस ने इन भ्रामक सूचनाओं पर कड़ी आपत्ति जताई है और तथ्यों के साथ पूरे मामले की जानकारी जनता के सामने रखी है।

 

यह भी पढ़ें : ससंद में गरजे अनुराग ठाकुर, बोले- "1971 की जंग सेना ने जीती - इंदिरा गांधी ने मेज पर हरा दी"

7 मिनट में पहुंची मदद- शिमला पुलिस

शिमला पुलिस के मुताबिक पूरी कार्रवाई सिर्फ 7 मिनट के अंदर पूरी कर ली गई। पुलिस ने ये भी बताया कि इस घटना से पहले इन्हीं बुजुर्ग को दिल का दौरा पड़ा था, तब भी पुलिस ने उनकी मदद की थी।

सूचना को नहीं किया गया नजरअंदाज

पुलिस ने पोस्ट में लिखा कि सूचना मिलते ही तुरंत रिस्पॉन्ड किया गया ना कि नजरअंदाज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों को 5 मिनट में सूचना मिली और केवल 7 मिनट में एम्बुलेंस और पुलिस दोनों मौके पर पहुंच गए।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख