#अव्यवस्था
July 2, 2026
कुल्लू मंजू मौ.त मामले में नया मोड़: महिला डॉक्टर के समर्थन में उतरा स्टाफ, न्याय की मांग
प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की मांग
शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू अस्पताल में शुरू हुआ विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। यहां प्रसव के दौरान महिला की मौत मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनु के निलंबन के एक दिन बाद अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। साथ ही अस्पताल में हंगामा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई गई।
बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल के डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अस्पतालों में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्रदर्शन के दौरान उत्पात मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें : "तुम कु*त्ते कितनी भी..." हिमाचल की युवती ने ट्राइबल समुदाय पर की अभद्र टिप्पणी, लोग भड़के- FIR दर्ज
हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (कुल्लू) के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कोहली ने कहा कि सोशल मीडिया पर डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की छवि को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे आरोपों और ट्रोलिंग से स्वास्थ्यकर्मी मानसिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं और ऐसे माहौल में काम करना मुश्किल होता जा रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में BRO बना फरिश्ता! बाढ़ ने रोका रास्ता- मशीन की बकेट में बिठाई मरीज, पहुंचाई अस्पताल
गौरतलब है कि कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल में दो दिन तक विरोध प्रदर्शन किया और चिकित्सा लापरवाही के आरोप लगाए। मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त निदेशक स्तर की जांच के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश का कहर: खड्ड में आई बाढ़, पुल-घरों पर मंडराया खतरा; 48 घंटे होगी भारी बारिश
स्वास्थ्य विभाग ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनु को निलंबित कर दिया है। वहीं मामले में नर्स को भी निलंबित कर दिया गया है। विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।