#अव्यवस्था

March 1, 2026

हिमाचल में SSP इन एक्शन मोड : ड्यूटी में ढिलाई पड़ी भारी, चौकी प्रभारी हुआ सस्पेंड

DSP रोहड़ू ने किया औचक निरीक्षण

शेयर करें:

Himachal Police SSP Shimla Chowki incharge Tikkar Suspended negligence duty

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अनुशासन को लेकर सख्त संदेश दिया है। SSP शिमला गौरव सिंह ने पुलिस चौकी टिक्कर के प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें पुलिस लाइन कैथू में हाजिर होने के आदेश जारी किए गए हैं।

क्या है पूरा मामला?

यह कार्रवाई ड्यूटी में कोताही पाए जाने के बाद की गई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात रोहड़ू के DSP ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी टिक्कर का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चौकी की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड व्यवस्था, रात्रि गश्त और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क हाद.से में बेटे ने तोड़ा दम, बेबस मां को कोर्ट ने दिलाया हक- 15 लाख मिला मुआवजा

ड्यूटी में ढिलाई पड़ी भारी

इसी दौरान चौकी प्रभारी की ड्यूटी में गंभीर लापरवाही पाई गई। बताया जा रहा है कि कुछ आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाओं और निगरानी संबंधी जिम्मेदारियों को सही से नहीं निभाया जा रहा था। निरीक्षण के बाद DSP ने विस्तृत रिपोर्ट एसएसपी कार्यालय को भेजी।

चौकी प्रभारी हुआ सस्पेंड

रिपोर्ट मिलने के बाद SSP शिमला ने बिना देर किए कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। साथ ही उन्हें पुलिस लाइन कैथू में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए। विभागीय सूत्रों के अनुसार मामले की आंतरिक जांच भी आगे बढ़ाई जा सकती है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि लापरवाही का दायरा कितना व्यापक था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गिरा ग्लेशियर : 4 गांव पर मंडराया खतरा, बर्फीला तूफान देख सहमे लोग

SSP इन एक्शन मोड

SSP गौरव सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पुलिस विभाग में अनुशासन और जिम्मेदारी सर्वोपरि है। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी-अपनी इकाइयों में सतर्कता और जवाबदेही सुनिश्चित करें।

पहले भी कर चुके हैं सख्त निरीक्षण

SSP गौरव सिंह अपने सख्त और सक्रिय कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले भी वे कई थानों का औचक निरीक्षण कर चुके हैं, जिनमें ठियोग समेत अन्य क्षेत्र शामिल रहे हैं। उनका जोर पुलिसिंग को जवाबदेह और जनता के प्रति संवेदनशील बनाने पर रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर नहीं लौटी थी DAV स्कूल की छात्रा, पुलिस ने 4 राज्य में खोजा- MP से बरामद

शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश

SSP ने सभी पुलिस कर्मचारियों को आम लोगों की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि तभी बेहतर बनेगी, जब हर कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख