#अव्यवस्था

April 28, 2025

जयराम ठाकुर के विस क्षेत्र की 26 पंचायतें प्यासी, 5 KM दूर से पानी ढोने को मजबूर

121 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना बनी शोपीस

शेयर करें:

Himachal Mandi Water Problem

सराज (मंडी)। हिमाचल प्रदेश में गर्मी का मौसम शुरू होते ही एक तरफ जहां आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। वहीं कई क्षेत्रों में पीने के पानी की किल्लत खड़ी हो गई है। ऐसा ही कुछ हाल पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र सराज के हाल हैं। यहां की  23 पंचायतों के लोग पानी की बूंद बूंद के लिए तरसने लगे हैं। बड़ी बात यह है कि अपनी प्यास बुझाने के लिएउ उन्हें पांच किलोमीटर दूर से पानी ढोना पड़ रहा है।

12 दिन से ठप है पानी की सप्लाई

दरअसल सराज विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी उठाऊ पेयजल योजना पिछले 12 दिनों से ठप पड़ी हुई है। इस पेयजल योजना पर सरकार ने 121 करोड़ रुपए खर्च किए थे, लेकिन अब यह मात्र एक शोपीस बनी हुई है। इसका कारण 16 अप्रैल को आया भयंकर तूफान है। इस तूफान में बिजली के पोल बिजली की तारें टूट गई थीं। जिन्हें अभी तक ठीक नहीं किया गया है। ऐसे में 121 करोड़ से बना यह पानी का टैंक अब एक शोपीस बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गर्मी का कहर- इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी, जानिए कब होगी बारिश

121 करोड़ की पेयजल योजना बनी शोपीस

121 करोड़ की लागत से बनी इस पेयजल योजना से सराज की 29 पंचायतों को पानी मिलता है। लेकिन घाटगलू में जो इस उठाऊ पेयजल योजना का तीसरे चरण है, वो बिजली आपूर्ति न होने के कारण बाधित है, जिससे करीब 3 पंचायतों को ही पानी मिल पा रहा है अन्य 26 पंचायतों को इस योजना का पानी नहीं मिल रहा है।

 

यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य का तंज: पहलगाम घटना पर देश मना रहा शोक, जयराम डाल रहे नाटी, मना रहे खुशियां

26 पंचायतें प्यासी

26 पंचायतों के लोगों को 5 किलोमीटर दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। शैट्टाधार के लोगों का कहना है कि पानी ढोने में ही पूरा दिन निकल जा रहा है। ऐसे में अन्य रोजमर्रा के कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। यह समस्या पिछले 12 दिन पहले आए तूफान के बाद से बनी हुई है। विभाग इतने दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का हल नहीं निकाल पाया है और ना ही बिजली को ठीक कर रहा है।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू ने लगातार 2 दिन बुलाई कैबिनेट- इन अहम मुद्दों पर चलेगी लंबी बैठक, यहां जानिए

क्या कहते हैं बिजली और जल शक्ति विभाग के अधिकारी

वहीं इस बारे में बिजली विभाग के एसडीओ रविंद्र कुमार ने कहा कि 16 अप्रैल को लिफ्ट सप्लाई घाटगलू में आए अंधड़ तुफान के कारण बिजली लाइन के पोल और तार टूट गई थी। जिसे जोड़ने में समय लग रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : एक और प्रोजेक्ट को लेकर हिमाचल और केंद्र में विवाद- नीति आयोग ने बुलाई बैठक

 

वहीं जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार ने कहा कि कुछ दिन पहले आए तूफान के कारण विद्युत लाइन खराब पड़ी है। जिसके कारण पानी लिफ्ट नहीं हो पा रहा। जैसे ही बिजली बहाल होगी, पानी की समस्या खत्म हो जाएगी और लोगों को जल्द पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख