#अव्यवस्था
February 17, 2025
हिमाचल: पहले सड़क सुधारो, फिर देंगे टोल- जांच कमेटी से बोले लोग
रामशिला से मनाली तक की रोड का हुआ निरीक्षण, कल भी जारी रहेगा
शेयर करें:

कुल्लू। कुल्लू-मनाली रोड पर रायसन टोल प्लाजा के शुरू होने का प्रस्ताव अभी लटक गया है। सोमवार को जब संयुक्त जांच कमेटी सड़क की जांच के लिए पहुंची तो रायसन टोल प्लाजा संघर्ष समिति और फोरलेन संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने साफ कह दिया कि जब तक सड़क की हालत नहीं सुधरेगी, हम टोल नहीं देंगे। ऐसे में रायसन टोल प्लाजा को भी शुरू न किया जाए। अब जांच कमेटी मंगलवार को सड़क के विभिन्न स्थानों पर स्थिति की जांच करेगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में हर रोज एक व्यक्ति एचआईवी पॉजिटिव, कांगड़ा सबसे टॉप पर
कमेटी में मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़, कुल्लू के एसडीएम विकास शुक्ला, एनएचएआई के अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हैं। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने साल 2023 में आई बाढ़ के चलते सड़क को हुए नुकसान को जांचा और उन्होंने पाया कि अभी भी सड़क की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। मंगलवार को सड़क की जांच के बाद रायसन में टोल प्लाजा को शुरू करने के विषय में फैसला जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पंचतत्व में विलीन हुए बसंत, अंतिम विदाई दे बेसुध हुई पत्नी और बूढ़ी मां
विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा रायसन में टोल प्लाजा शुरू करने का स्थानीय लोगों का विरोध है। जब सड़क की हालत ही ठीक नहीं है तो लोग किस बात का टैक्स एनएचएआई को दें। ऐसे में मंगलवार को भी संयुक्त जांच कमेटी ने सड़क की हालत का निरीक्षण किया और उसके बाद टोल प्लाजा को शुरू करने की दिशा में अंतिम फैसला लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : संजौली अवैध मस्जिद मामला: वक्फ बोर्ड के झूठ का पर्दाफाश, 136 दिन में नहीं गिरी अवैध इमारत
हिमाचल प्रदेश में 250 से अधिक आबादी की 1,297 बस्तियां अभी सड़क की सुविधा से वंचित हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के चौथे चरण के लिए राज्य लोक निर्माण विभाग के सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है। चौथे चरण में इन बस्तियों को सड़कों से जोड़ने की योजना तैयार की गई है। 163 बस्तियां ऐसी हैं, जो सड़कों से जुड़ी हैं, मगर वह खराब मौसम में बंद हो जाती हैं। इन्हें भी चौथे चरण में पक्का करने के लिए सर्वेक्षण में शामिल किया गया है। यानी कुल 1,460 बस्तियों की मैपिंग की गई है।