#अव्यवस्था

January 28, 2025

हिमाचल में IAS अधिकारी ने सरकारी कोष से खरीदा सेब, अपने चहेतों को बांटा; क्या बोले मंत्री

सरकारी कोष से सेब खरीद कर बांटना कितना सही, जानें क्या बोले मंत्री -अधिकारी

शेयर करें:

IAS-Dr-Shrikant-Baldi

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक आईएएस अधिकारी पर अपने चहेतों को सरकारी खजाने से सेब खरीद कर बांटने के आरोप लगे हैं। इस आईएएस अधिकारी ने देश के विभिन्न राज्यों के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को सेब बांटे। लेकिन यह सेब उसने सरकारी खजाने से खरीदे। जिस पर अब बवाल मच गया है। यह आईएएस अधिकारी डॉण् श्रीकांत बाल्दी हैं।

रेरा के पूर्व चेयरमैन पर लगे आरोप

दरअसल हिमाचल प्रदेश में रियल एस्टेट डेवलपमेंट ऑथोरिटी रेरा के पूर्व चेयरमैन डॉ श्रीकांत बाल्दी पर सरकारी फंड के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं। डॉ श्रीकांत बाल्दी पर आरोप है कि उन्होंने साल 2022 में अपने पद पर रहते हुए सरकारी खजाने से 49 पेटी सेब खरीदा था और इस सेब को उन्होंने देश के कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को बांट दिया। 

 

यह भी पढ़ें : धर्मशाला स्टेडियम में खेले जाएंगे आईपीएल-2025 के क्रिकेट मैच, तारीख का ऐलान

देश भर के आईएएस IPS को बांटा सेब

रेरा के पूर्व चेयरमैन डॉ श्रीकांत बाल्दी ने जिन आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को सेब बांटा था, उनमें से अधिकतर राजस्थान के हैं। अगर नियमों की बात की जाए तो सरकारी कोष से सेब खरीद कर बांटने का कोई प्रावधान नहीं है। लेकिन फिर भी इतने बड़े पद पर रहते हुए आईएएस अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग किया और सरकारी फंड से सेब खरीद कर अपने चहेतों को खुश किया।

मंत्री बोले करेंगे जांच

हिमाचल के रिटायर आईएएस अधिकारी और कांग्रेस सरकार के हाउसिंग मिनिस्टर राजेश धर्माणी ने भी डॉ श्रीकांत बाल्दी के इस कार्य को गलत बताया है। मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा सरकारी खजाने से दूसरे राज्यों के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को सेब बांटना सही नहीं है। यदि अधिकारी को सेब बांटना है तो वह अपने पैसों से ऐसा कर सकते हैं। इसकी जांच की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: अंतरराज्यीय ऑनलाइन नशा तस्कर गैंग का भंडाफोड़, सरगना सहित 11 गिरफ्तार

अधिकारी ने सरकारी कोष से खरीदी थी 49 पेटी सेब

बताया जा रहा है कि आईएएस अधिकारी श्रीकांत बाल्दी ने सरकारी उपक्रम हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन और प्रसंस्करण निगम साल 2022 में 49 पेटी सेब खरीदा था। अधिकारी ने 20 किलोग्राम की 49 पेटी सेब 44100 रुपए में खरीद कर उसे अधिकारियों को बांट दिया था। आईएएस अधिकारी श्रीकांत बाल्दी खुद राजस्थान के रहने वाले हैं। 

किस किस को बांटा सेब

बाल्दी ने अधिकतर राजस्थान के अधिकारियों को सेब पहुंचाया है। जिसमें रिटायर डीजीपी, हरियाणा, राजस्थान के रेरा चेयरमैन, रेरा मेंबर और रजिस्ट्रार, आदि शामिल हैं। बाल्दी खुद राजस्थान के रहने वाले हैं, और बीते साल दिसंबर में ही रेरा चेयरमैन पद से रिटायर हुए हैं। श्रीकांत बाल्दी पूर्व की जयराम सरकार में मुख्य सचिव भी रह चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के इतिहास में पहली बार 8 पुलिसवालों को उम्रकैद, नौकरी भी जाएगी

क्या कहते हैं आईएएस अधिकारी

श्रीकांत बाल्दी द्वारा सरकारी कोष से सेब खरीद कर अपने चहेतों को बांटने को कुछ लोग गुडविल तो कुछ गलत बता रहे हैं। हिमाचल के रिटायर आईएएस अधिकारी दीपक सानन ने कहा कि किसी भी अधिकारी को ऐसा नहीं करना चाहिए। सरकारी पैसों से अपने दोस्तों को सेब बांटना किसी भी रूप में सही नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी ऐसे अधिकारी को सेब बांटा जाता है, जिससे प्रदेश को फायदा होना हो, तो ऐसे में आपत्ति भी नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल से महाकुंभ के लिए निकली थी बस, हाइड्रा से हुई टक्कर; मची चीख-पुकार

तरुण श्रीधर ने रखे अपने विचार

वहीं रिटायर आईएएस अधिकारी तरुण श्रीधर ने कहा कि हिमाचल में बांटने के लिए सेब शॉल और टॉपी के अलावा कुछ नहीं है। हिमाचल के हितैषी लोगांे जैसे प्लानिंग कमीशन व भारत सरकार में बैठे ऐसे अधिकारी जिनसे प्रदेश को फायदा हो रहा हो या होने वाला हो उन्हें सेब देना गलत नहीं है। इससे गुडविल बनी  रहती है। हां अपने दोस्तों को सेब अपने पैसों से बांटना चाहिए। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख