राजनीति

#अव्यवस्था

March 2, 2026

हिमाचल : पंजाबी सिंगर बब्बू मान को देख बेकाबू हुई भीड़, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

बब्बू मान को देखने के लिए खचाखच भरा पंडाल, बाहर भी उमड़ा हुजूम

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Babbu Maan Sujanpur Holi Mahotsav Lathi Charge Crowd Himachal Police Hamirpur

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के मुखिया सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर में राष्ट्रस्तरीय सुजानपुर होली महोत्सव चल रहा है। महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या उत्साह, भीड़ और थोड़ी अफरा-तफरी के बीच यादगार बन गई।

बब्बू मान को देख बेकाबू हुई भीड़

दरअसल, मशहूर पंजाबी गायक बब्बू मान की प्रस्तुति को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पंडाल और आसपास के मैदान में जुट गए। बढ़ती भीड़ को संभालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दो साल से बंद पड़े खटारा स्कूटर का कटा TOLL, वो भी 15 हजार- मालिक के उड़े होश

पंडाल खचाखच भरा

शाम ढलते ही सुजानपुर का ऐतिहासिक मैदान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, लेकिन जैसे-जैसे रात गहराती गई, दर्शकों की संख्या तेजी से बढ़ती चली गई।

 

सुजानपुर होली महोत्सव: बब्बू मान के मंच पर आते ही भीड़ बेकाबू, SP की  मौजूदगी में पुलिस ने किया हल्का लाठीचार्ज - sujanpur holi festival babbu  maan show crowd ...

बाहर भी उमड़ा हुजूम

करीब 10:30 बजे जैसे ही बब्बू मान मंच पर पहुंचे और अपने लोकप्रिय गीतों की धुन छेड़ी, माहौल जोश से भर गया। पंडाल पहले ही पूरी तरह भर चुका था, जबकि बाहर भी भारी भीड़ जमा थी। युवाओं का उत्साह चरम पर था और कई लोग मंच के नजदीक पहुंचने की कोशिश करने लगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गो.लीकांड : युवक पर किए 20 राउंड फायर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

मंच की ओर बढ़ी भीड़

लगभग 11:45 बजे स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई। सामने की कतारों में खड़े दर्शक मंच की ओर धक्का-मुक्की करते हुए बढ़ने लगे, जिससे बैरिकेडिंग पर दबाव बढ़ गया। सुरक्षा घेरा टूटने की आशंका को देखते हुए तैनात पुलिस बल ने तत्काल कार्रवाई की।

 

बब्बू मान ने धर्मशाला में कांगड़ा वैली कार्निवल में प्रस्तुति दी - द  ट्रिब्यून

पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

भीड़ को पीछे धकेलने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया गया। कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हालात नियंत्रित कर लिए गए।

यह भी पढ़ें : HRTC की नई पहल : बसों में शुरू होगी कुरियर सेवा, 3 रुपये प्रति KM रहेगा किराया

SP भी मौके पर मौजूद

घटना के समय हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर स्वयं मौके पर मौजूद थे। उन्होंने मौके पर ही जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और भीड़ को व्यवस्थित ढंग से पीछे हटाने का निर्देश दिया।

डिप्टी CM मुकेश भी उपस्थित

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी पंडाल में उपस्थित थे। प्रशासन का कहना है कि त्वरित कार्रवाई के कारण कोई गंभीर चोट की सूचना नहीं मिली और कार्यक्रम को दोबारा सुचारु रूप से आगे बढ़ाया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : देव कमरूनाग की यात्रा- भक्तों के घर पहुंच रहे, अब तक 120 परिवार कर चुके मेहमाननवाजी

देर रात तक गूंजते रहे गीत

स्थिति सामान्य होने के बाद बब्बू मान ने अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति जारी रखी। ‘मित्रा दी छतरी ते उड़ गई’ सहित कई चर्चित गीतों पर युवा देर रात तक झूमते रहे। दर्शकों की तालियों और हूटिंग से पूरा मैदान गूंज उठा। पहली ही सांस्कृतिक संध्या में उमड़ी भारी भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया कि इस वर्ष सुजानपुर होली महोत्सव को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है।

हिमाचली कलाकारों ने बांधा समां

कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों से हुई। पारंपरिक पहाड़ी नृत्य और लोकगीतों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे कलाकारों ने हिमाचली संस्कृति की झलक पेश की, जिसे दर्शकों ने तालियों के साथ सराहा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ट्रेनी महिला कांस्टेबल की मौ.त, कुछ दिन पहले ही हुई थी भर्ती- परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

चुनौती बनी भीड़

प्रशासन अब आगामी सांस्कृतिक संध्याओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ करने की तैयारी में जुट गया है- ताकि हर कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें। पहली रात की हलचल ने जहां एक ओर आयोजन की लोकप्रियता को उजागर किया, वहीं भीड़ प्रबंधन की चुनौती को भी सामने ला दिया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख