#अव्यवस्था
March 12, 2026
हिमाचल में स्मार्ट मीटर का जोरदार झटका: दुकानदार को आया 72 हजार बिजली बिल; उड़े होश
बिजली बिल देख दुकानदार के उड़े होश, दुकानदारों ने विभाग को सौंपा ज्ञापन
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटर अब लोगों के लिए नई मुसीबत बनते जा रहे हैं। प्रदेश के अलगण्अलग हिस्सों से लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को भारी भरकम बिजली बिल थमाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अब हिमाचल के ऊना जिला से सामने आया है। यहां एक दुकानदार को भी इस स्मार्ट मीटर से भारी भरकम बिल आया है। बिजली बिल को देख कर इस दुकानदार के होश उड़ गए।
दरअसल यह मामला ऊना जिले के हरोली उपमंडल के टाहलीवाल बाजार का है। यहां एक किराए की दुकान चलाने वाले दुकानदार को स्मार्ट मीटर उपभोक्ता आईडी- 10000215371 का बिल के जरिए करीब 71,986 रुपये का बिजली बिल थमा दिया गया। बिल की राशि देखकर दुकानदार के होश उड़ गए। रोजमर्रा की कमाई से गुजरण्बसर करने वाले इस दुकानदार के लिए इतना बड़ा बिल किसी झटके से कम नहीं था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में अफसरों का बड़ा कारनामा! तय से अधिक वसूली सैलरी, सरकारी खर्चे पर किया सैर सपाटा
जब मामले की सूचना अन्य दुकानदारों को लगी तो वह सभी हैरान रह गए। इन दुकानदारों ने बिजली विभाग के प्रति गहरा रोष जताया और कहा कि आज एक दुकान का इतना भारी भरकम बिल आया हैए कल को अन्य दुकानदारों का भी इसी तरह का बिल आएगा। देखते ही देखते बाजार के कई व्यापारी इकट्ठे हो गए और उन्होंने इस मुद्दे पर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।
बढ़ते रोष के बीच व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल टाहलीवाल स्थित बिजली विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचा। यहां उन्होंने एक मांग पत्र सौंपते हुए संबंधित दुकानदार के बिजली बिल की जांच कराने और उसे तुरंत ठीक करने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि यदि यह तकनीकी गड़बड़ी है तो इसे जल्द से जल्द ठीक किया जाना चाहिएए क्योंकि इससे उपभोक्ताओं में डर और असंतोष बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल को मिलेगी केंद्र से राहत, आपदा नुकसान के क्लेम को बुलाई अहम बैठक; 10 हजार करोड़ पर चर्चा
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से बिजली बिलों को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। उनका आरोप है कि कई दुकानों में बिना स्पष्ट सहमति के ही पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगा दिए गए। व्यापारियों का कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो भविष्य में बड़ी संख्या में उपभोक्ता आर्थिक बोझ का सामना कर सकते हैं।
व्यापारियों ने बिजली विभाग से मांग की है कि जिन स्थानों पर स्मार्ट मीटर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं, वहां इन मीटरों को हटाकर फिर से पुराने मीटर लगाए जाएं। उनका कहना है कि तकनीकी खामियों वाले मीटर उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो व्यापारी बड़े स्तर पर विरोध भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : खुशखबरी : हिमाचल बिजली बोर्ड में बंपर भर्ती, 1600 भरे जाएंगे पद- यहां जानें सब कुछ
वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि संबंधित बिजली बिल में कोई तकनीकी त्रुटि पाई जाती है तो उसे तुरंत ठीक कर दिया जाएगा। विभाग का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मीटर रीडिंग और बिलिंग प्रक्रिया की जांच की जाएगी।
बता दें कि यह कोई नया मुद्दा नहीं है, जब स्मार्ट मीटर से किसी को इतना भारी भरकम बिल आया हो। इससे पहले भी कई लोग इसको लेकर शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। यहां तक कि अब लोग स्मार्ट मीटरों के विरोध में सड़कों पर भी उतरने लगे हैं। वहीं दूसरी तरफ सरकार ने अब इन स्मार्ट मीटरों को पहले बिजली विभाग के कर्मचारियों के घरों में लगाने की बात कही थी, लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारी भी इसका विरोध करने लगे हैं।