शिमला। हिमाचल प्रदेश में ज्यादातर लोग पैसों का लेनदेन ऑनलाइन या चैक के माध्यम से करते हैं। ऐसे में लोगों महीने भर में बैंकों के कई चक्कर काटते हैं। वहीं, अगर कभी बीच में बैंक की छुट्टी आ जाए तो लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
निपटा लें सभी जरूरी काम
चार दिन बाद इस महीने का आखिरी दिन यानी 30 अप्रैल है और उस दिन गुरुवार है। ऐसे में अगर आपके अप्रैल महीने के बैंक में जुड़े जरूरी काम अधूरे हैं तो उन्हें जल्द से जल्द निपटा लीजिए। दरअसल, मई महीने में 12 दिन बैंकों में काम नहीं हो पाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में यमुना किनारे मिली लड़की की देह- युवक ने निगला ज*हर, सदमे में दोनों परिवार
मई की छुट्टियों की लिस्ट
RBI ने मई महीने में बैंकों में पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है- जिसके अनुसार मई में सिर्फ 18 दिन ही बैंक खुलेंगे। मई महीने के पहले ही दिन बैंक बंद रहेगा।
कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
RBI की छुट्टियों की लिस्ट के हिसाब से मई महीने में कुल 12 दिन बैंकों में ताला लटका रहेगा। ऐसे में आपको इन छुट्टियों के अनुसार बैंक से जुड़े अपने कामों को पूरा करने का प्लान बनाना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : कल हिमाचल आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, चप्पे-चप्पे पर पुलिस
बैंक कर्मचारियों की मौज
इन छुट्टियों से बैंक कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। दरअसल, बैंक कर्मचारियों को मई महीने में सिर्फ 18 दिन ही काम करना पड़ेगा। जबकि, उन्हें सैलरी पूरे महीने की मिलेगी।
देखें छुट्टियों की लिस्ट-
RBI द्वारा मई 2026 में बैंकों की छुट्टियों की जारी लिस्ट के अनुसार बैंक 12 दिन बंद रहेंगे। इनमें कई छुट्टियां लगातार भी पड़ने वाली हैं। मगर यह छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं। यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट-
- 01 मई- बुद्ध पूर्णिमा (महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में छुट्टी)
- 03 मई- रविवार
- 9 मई- दूसरा शनिवार
- 10 मई- रविवार
- 16 मई- राज्य दिवस (कई राज्यों में छुट्टी)
- 17 मई- रविवार
- 23 मई- चौथा शनिवार
- 24 मई-रविवार
- 26 मई- काजी नजरुल इस्लाम का जन्मदिन (कई राज्यों में छुट्टी)
- 27 मई- बकरीद (ईद-उल-जुहा)
- 28 मई- बकरी ईद ईद-उल-जुहा (कई राज्यों में छुट्टी)
- 31 मई- रविवार
यह भी पढ़ें : हिमाचल नगर निकाय चुनाव में बगावत का डर, टिकट की जंग कांग्रेस-BJP के लिए बनी सिरदर्द
कैसे होगा पैसों का लेन-देन?
विदित रहे कि, बैंकों में छुट्टियां होने के कारण भी आप पैसों का लेन-देन कर सकते हैं। दरअसल, सभी बैंकों की डिजिटल सर्विस चालू रहेगी। ऐसे में ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए आप पैसों का लेनदेन आसानी से कर सकते हैं।
