नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 27 जून का दिन है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जो लाभदायक साबित होगी। कार्य में उत्साह बना रहेगा। साझेदारी से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। संतान से खुशी मिलेगी। आत्मविश्वास में कमी न आने दें।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत हैं। नया अवसर मिल सकता है लेकिन जोखिम भी रहेगा। पारिवारिक सहयोग से मनोबल बढ़ेगा। पैसों को लेकर सावधानी बरतें। आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज मन कुछ विचलित रह सकता है लेकिन दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। धन निवेश से पहले अच्छी तरह विचार करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी, लेकिन दूसरों की आलोचना से बचें। कोई नया संपर्क लाभकारी रहेगा। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में स्पष्टता रखें। सेहत को लेकर लापरवाही से बचें।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा। आज आपकी कोई पुरानी योजना सफल हो सकती है। किसी रुके हुए पैसे की वापसी संभव है। माता-पिता से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। भावनाओं में बहने से नुकसान हो सकता है।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपका रुझान आज धार्मिक या आध्यात्मिक दिशा में बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप उनका सामना कर पाएंगे। कोई पुरानी मित्रता फिर जुड़ सकती है। खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी संभव है।

राशिफल : 27 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें