नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अक्टूबर महीने की 25 तारीख है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। मन में सकारात्मक विचार बने रहेंगे।
वृश्चिक राशि- आज आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। किसी की बातों में आकर अपना फैसला न बदलें। आर्थिक मामलों में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य से मनमुटाव हो तो बातचीत से मामला सुलझाएं। यात्रा के दौरान सावधानी रखें।
धनु राशि- आज आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरी में अधिकारियों से संबंध बेहतर होंगे। किसी खास व्यक्ति से बातचीत आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी।
मकर राशि- आज मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन उसका परिणाम भी अच्छा मिलेगा। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने का मौका मिल सकता है। परिवार में किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है। नौकरी में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। थकान और तनाव से बचने के लिए आराम जरूर करें।
कुंभ राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। काम के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी पुराने परिचित से मुलाकात आपको फायदा पहुंचा सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार के साथ किसी जरूरी मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
मीन राशि- आज आपके मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। अपनी सकारात्मक सोच बनाए रखें।
राशिफल : 25 अक्टूबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
