नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है।राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अप्रैल महीने की 23 तारीख है और आज गुरुवार है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन विष्णु भगवान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और नए अवसर मिल सकते हैं। कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर थोड़ी थकान महसूस हो सकती है।

 

वृषभ राशि- आज आपको अपने काम में धैर्य बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें समझदारी से हल कर लेंगे। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार में शांति बनी रहेगी और अपनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, खान-पान का ध्यान रखें।

 

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए नए अवसरों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा और कोई नई योजना बन सकती है। यात्रा के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

 

कर्क राशि- आज आपको भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ा दबाव रह सकता है, लेकिन आप धैर्य से स्थिति संभाल लेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे मानसिक संतुलन बना रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सफलता और सम्मान लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी और नए अवसर मिल सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

 

कन्या राशि- आज आपको अपने काम में सतर्क रहने की जरूरत है। छोटी-छोटी गलतियां परेशानी का कारण बन सकती हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, लेकिन आपकी मेहनत आपको आगे ले जाएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

राशिफल : 23 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें