नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अक्टूबर महीने की 20 तारीख है और आज मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कामकाज में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत का फायदा मिलेगा और रुके हुए काम भी धीरे-धीरे पूरे होंगे। परिवार में किसी बात को लेकर खुशी का माहौल रहेगा। खर्चों पर थोड़ा ध्यान दें।

 

वृषभ राशि- आज आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। किसी पुराने काम में सफलता मिल सकती है। धन से जुड़ा कोई फैसला सोच-समझकर लें। परिवार के किसी सदस्य से मन की बात साझा करने से तनाव कम होगा। सेहत सामान्य रहेगी।

 

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। काम में व्यस्तता बढ़ सकती है, लेकिन आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। किसी करीबी व्यक्ति से अच्छी खबर मिल सकती है। रिश्तों में चल रही गलतफहमी बातचीत से दूर होगी।

 

कर्क राशि- आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी या कारोबार में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। हालांकि, भावनाओं में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।

 

सिंह राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कामकाज में आपकी बात को महत्व मिलेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में भी दिन अच्छा रहेगा।

 

कन्या राशि- आज आपको मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी करने वालों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। घर में किसी बात को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन स्थिति जल्द संभल जाएगी। बेवजह के खर्चों से बचें।

 

राशिफल : 20 अक्टूबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें