नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 19 जून का दिन है और आज वीरवार है। हिंदू धर्म में वीरवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। किसी नये कार्य की शुरुआत शुभ फल दे सकती है। धन लाभ की प्रबल संभावना है। मन प्रसन्न रहेगा और लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता जरूरी है। कोई कानूनी मसला सुलझ सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों केो आज का सावधानी बरतने की जरूरत है। आज कार्य में लापरवाही नुकसान दे सकती है, सतर्क रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी बड़े निर्णय को टालना बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। खानपान संयमित रखें, पेट संबंधित परेशानी हो सकती है।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। किसी रुके हुए काम को पूरा करने का अवसर मिलेगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। घर-परिवार के साथ समय बिताने का मन बनेगा। व्यावसायिक मामलों में निर्णय सफल होंगे। शाम के समय थकान महसूस हो सकती है।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन फलदायी रहेगा। संतुलित दृष्टिकोण से ही लाभ होगा। पुराने कर्ज चुकाने की योजना बन सकती है। दोस्तों के साथ मुलाकात संभव है। किसी बात को लेकर मन में तनाव रह सकता है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में रहेगी। ध्यान व मेडिटेशन लाभकारी रहेगा।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। नई योजनाएं बनेंगी और सफल भी होंगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। प्रेम जीवन में खुशियों का संचार होगा। सेहत को नजरअंदाज न करें।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। बच्चों के साथ समय बिताना सुकून देगा। मानसिक तनाव थोड़ा परेशान कर सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। मित्रों से मुलाकात लाभदायक रहेगी।

राशिफल : 19 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें