नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज दिसंबर महीने की 13 तारीख है और आज शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- आज आपके रुके हुए कामों में तेजी आएगी। आर्थिक मोर्चे पर लाभ होगा। दफ्तर में सहयोगियों से तालमेल अच्छा रहेगा। परिवार में शांति और सामंजस्य रहेगा। कोई नया काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। प्रेम संबंधों में मिठास रहेगी।
वृश्चिक राशि- आज आप अपने लक्ष्य को लेकर उत्साहित रहेंगे। यात्रा का योग बन रहा है। आर्थिक लाभ होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। व्यापार में नई साझेदारी लाभ दे सकती है। गुस्सा करने से बचें। किसी पुराने मसले का समाधान मिलेगा। सेहत में सुधार महसूस होगा।
धनु राशि- आज आपकी योजनाएं सफल होंगी। काम में तेजी आएगी। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के संकेत हैं, खासकर दोपहर बाद का समय शुभ रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन भाग्यशाली होगा। कोई अच्छी खबर मन खुश कर देगी।
मकर राशि- आज सोच-समझकर काम करना बेहतर रहेगा। किसी पुराने मित्र से मदद मिल सकती है। दफ्तर में सावधानी बरतें-गलती होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने से मन शांत होगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
कुंभ राशि- आज आपकी रचनात्मकता बढ़ी रहेगी। नया काम या नई सोच आपको आगे ले जाएगी। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है-लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। दफ्तर में वरिष्ठ आपका सम्मान करेंगे। सेहत सामान्य लेकिन थकान हो सकती है।
मीन राशि- आज बहुत-सी चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। दिमाग साफ रहेगा और निर्णय बेहतर होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिवार में किसी छोटी बात को लेकर बहस हो सकती है लेकिन स्थिति संभल जाएगी। सेहत अच्छी रहेगी।
