नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज जून महीने की 05 तारीख है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- आज संतुलन और धैर्य आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। शाम का समय सुखद रह सकता है।
वृश्चिक राशि- आज अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखने का दिन है। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें सफलतापूर्वक निभाएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि- आज नई संभावनाएं और अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। करियर में आगे बढ़ने के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। किसी यात्रा की योजना बन सकती है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।
मकर राशि- आज मेहनत और अनुशासन आपको सफलता की ओर ले जाएंगे। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती है। व्यापार में स्थिर लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। निवेश से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें।
कुंभ राशि-आज नए विचार और रचनात्मक योजनाएं आपको लाभ पहुंचा सकती हैं। मित्रों और सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना हो सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना उचित रहेगा।
मीन राशि- आज का दिन मानसिक शांति और सकारात्मक सोच लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे प्रगति के संकेत हैं। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्य में भागीदारी हो सकती है। दिन के अंत में संतोष का अनुभव होगा।
