हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक अनोखा और प्रेरणादायक नजारा देखने को मिला है। ग्राम पंचायत ऊखली के फाफण गांव में 104 वर्षीय कलासी देवी का जन्मदिन पूरे उत्साह और भावनाओं के साथ मनाया गया।

104 साल की उम्र में काटा केक

उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी मुस्कान, सादगी और ऊर्जा ने हर किसी को प्रभावित किया। जन्मदिन के इस खास मौके पर परिवार और ग्रामीणों ने मिलकर छोटा-सा समारोह आयोजित किया।

यह भी पढ़ें- सुक्खू सरकार चहेतों पर मेहरबान : बिना टेंडर बांटी दवा दुकानें, RTI में खुलासा- करोड़ों का घाटा

घर में उत्सव जैसा माहौल

घर में किसी बड़े उत्सव जैसा माहौल रहा। नाती-पोतों, बहुओं और रिश्तेदारों ने मिलकर केक काटा और उन्हें आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं। हर कोई इस बात से भावुक था कि 104 साल की उम्र में भी कलासी देवी न केवल स्वस्थ हैं, बल्कि परिवार के बीच खुशहाल जीवन जी रही हैं।

 

बचपन से नानी के पास रहा नाती

उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के पीछे परिवार का समर्पण सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आया है। उनके नाती संजीव कुमार, जो भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं, वर्षों से उनकी देखभाल कर रहे हैं। उन्होंने देश सेवा के बाद अब अपनी नानी की सेवा को ही अपना कर्तव्य बना लिया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : शादी समारोह में जा रहा था युवक- 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, थमी सांसे

दिन-रात देखभाल करती है बहू

वहीं, उनकी बहू सीमा देवी भी दिन-रात उनकी देखभाल में जुटी रहती हैं। परिवार का कहना है कि उनकी सेवा, स्नेह और समर्पण के कारण ही कलासी देवी आज इस उम्र में भी स्वस्थ और प्रसन्न हैं। सीमा देवी ने कहा कि बुजुर्ग परिवार की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं और उनकी सेवा करना हर किसी का सौभाग्य होना चाहिए।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें