मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, यहां 61 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
गलती से खा लिया जहरीला पदार्थ
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी के सरकाघाट थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग व्यक्ति ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। जैसे ही उसकी तबीयत बिगड़नी शुरू हुई, परिजन उसे तुरंत नजदीकी सरकाघाट अस्पताल लेकर पहुंचे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस का बड़ा एक्शन : लाखों की चरस संग रंगे हाथों पकड़े 6 युवक, गाड़ी भी हुई सीज
हालत नहीं सुधरी तो किया रेफर
वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार दिया और बेहतर इलाज के लिए उसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हमीरपुर में भी उसकी हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ, बल्कि स्थिति लगातार बिगड़ती गई।
इलाज के दौरान उसने तोड़ दम
इसके बाद डॉक्टरों ने उसे आगे उच्च उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज (डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा) भेज दिया। टांडा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : देवता साहिब से मिलने मायके पहुंची बेटियां, मंदिर निर्माण के लिए चढ़ाया लाखों का चढ़ावा
पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा शव
इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजन सदमे में हैं। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।
