#अपराध

April 19, 2026

हिमाचल पुलिस का बड़ा एक्शन : लाखों की चरस संग रंगे हाथों पकड़े 6 युवक, गाड़ी भी हुई सीज

पुलिस कर रही मामले की जांच

शेयर करें:

hashish Smuggling

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चलाया जा रहा नशा मुक्त अभियान लगातार असर दिखा रहा है। सरकार की “जीरो टॉलरैंस” नीति के तहत पुलिस नशे के कारोबार पर कड़ी नजर रखे हुए है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह नशा तस्करों को 418 ग्राम चरस की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। 

दो अलग-अलग जिलों का है मामला

बता दें कि यह मामला दो अलग-अलग जिलों से सामने आया है। पहले मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : देवता साहिब से मिलने मायके पहुंची बेटियां, मंदिर निर्माण के लिए चढ़ाया लाखों का चढ़ावा

नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी पुलिस 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के नाथुन, बड़ा मोड़ का है। यहां पर पुलिस ने नशे के खिलाफ नाकाबंदी की हुई थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग इलाके में चरस लेकर आने-जाने वाले हैं। 

बाइक सवार व्यक्तियों से नशे की खेप बरामद 

इसी दौरान एक बाइक (नंबर HP55C-4751) वहां से गुजर रही थी, जिसे पुलिस ने शक के आधार पर रोक लिया। जब बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो उनके पास से 42 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया और मादक पदार्थ को अपने कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की मणिमहेश डल झील जमी, बर्फ में ढका कैलाश क्षेत्र- यात्रा पर लगा पूरी तरह प्रतिबंध

आरोपियों की पहचान

  • अजय कुमार उम्र 48 साल, पुत्र बिशनदास, निवासी गांव तरेटी, जिला हमीरपुर
  • राज कुमार उम्र 35  साल, पुत्र दुनी चंद, निवासी गांव नादौन, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। 

2 youth arrested with hashish

चेकिंग के लिए रोकी कार

वहीं दूसरा मामला जिला बिलासपुर के बलोह टोल प्लाजा का है। यहां पर  पुलिस को पहले से गुप्त सूचना मिली थी कि नशे की सप्लाई की जा रही है। इसी आधार पर टीम ने टोल प्लाजा के पास चेकिंग शुरू की। थोड़ी देर बाद हरियाणा नंबर की एक कार (HR 95A-3538) वहां पहुंची, जिसे पुलिस ने रोककर जांच की।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सरकारी नौकरी पाने का मौका: स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

कार से चरस बरामद 

तलाशी लेने पर कार के अंदर से 376 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार में सवार चार युवकों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान सूरज, अजय, शुभम और देव कादयान के रूप में हुई है, जो सभी हरियाणा के रहने वाले हैं।

 

 

drug consignment seized from car 4 youths from haryana arrested

पुलिस कर रही मामले की जांच 

दोनों मामलों में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी चरस कहां से लाई गई थी, किस नेटवर्क से जुड़ी हुई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख