नादौन (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश में नशे का बढ़ता जाल अब समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। ताजा मामला हमीरपुर जिले से सामने आया है, जहां दिन-दहाड़े एक स्कूल के समीप दो युवतियां और तीन युवक संदिग्ध हालत में पाए गए। जब पुलिस ने उनकी गतिविधियों पर संदेह होने पर जांच की तो उनके पास से चिट्टा बरामद हुआ। इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया हैए बल्कि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्कूल के पास संदिग्ध हालत में बैठे मिले
जानकारी के अनुसार नादौन पुलिस क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान तरेटी क्षेत्र स्थित एक स्कूल के नजदीक पुलिस की नजर कुछ युवक-युवतियों पर पड़ी, जो संदिग्ध परिस्थितियों में वहां मौजूद थे। पुलिस टीम जब उनके पास पहुंची और पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस अधिकारियों को उनके हावभाव और व्यवहार पर संदेह हुआ। प्रारंभिक जांच में सभी नशे के प्रभाव में दिखाई दिएए जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की।
यह भी पढ़ें : हिमाचल को मिली एक और सुपरफास्ट ट्रेन, अनुराग ठाकुर ने गुरुमुखी एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
कार की तलाशी में सामने आया नशे का सच
युवक-युवतियों के पास खड़ी कार की जांच करने पर पुलिस को बड़ा खुलासा मिला। वाहन की तलाशी के दौरान दो अलग-अलग पन्नियों में रखा चिट्टा बरामद किया गया। बरामद पदार्थ को कब्जे में लेकर उसका वजन किया गयाए जिसमें इसकी मात्रा 1.40 ग्राम पाई गई। पुलिस ने नियमानुसार नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया और मौके पर ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
आरोपियों की पहचान
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल के आसपास इस तरह की गतिविधियां बेहद चिंताजनक हैं। खासकर दो युवतियों का दिन.दहाड़े युवकों के साथ नशे की हालत में पाया जाना समाज के लिए गंभीर चेतावनी माना जा रहा है। पुलिस द्वारा पकड़े गए पांच युवाओं की पहचान कुशल कुमार निवासी भूम्पल नादौन, अंकित निवासी जलाड़ी, पंकज कौडल निवासी भड़ोली जिला कांगड़ा, अमरजोत निवासी होशियारपुर, तमन्ना निवासी जालंधर के के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू के CBSE स्कूलों में 'टीचर संकट', पढ़ाई ठप होने से 200 बच्चों ने स्कूल को कहा अलविदा
तलाशी में मिला संदिग्ध सामान
पुलिस को जांच के दौरान एक पर्स भी मिला, जिसमें पहचान पत्रों के अलावा नकदी और कुछ जले हुए नोट पाए गए। जले हुए नोट मिलने से मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि आखिर नोट किस परिस्थिति में जले और क्या उनका इस मामले से कोई संबंध है।
पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने इस मामले में दो युवतियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसके पीछे नशा तस्करी के किस नेटवर्क का हाथ हो सकता है।
यह भी पढ़ें : नीरज भारती मामले में मंत्री चंद्र कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जब बाप का जूता बेटे के पैर में आने लगे तो समझाना...
नशा तस्करों पर कार्रवाई जारी रहेगी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नशे की सप्लाई चेन तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
