शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की पुलिस टीम ने पाइप चोरी की घटना का खुलास कर दिया है। रामपुर थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी की वारदात में संलिप्त सभी आरोपी अब पुलिस की हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ का सिलसिला जारी है।
पहले हत्थे चढ़ा एक, फिर 3 और हुए अरेस्ट
मामले की शुरुआत 13 मई को हुई जब पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की। इस दौरान आरोपी अमित कुमार को पकड़ा गया। उससे गहन पूछताछ की गई, जिसके आधार पर पुलिस को अन्य तीन आरोपियों की पहचान में सफलता मिली। इसके बाद 19 मई को पुलिस ने तीन और युवकों को गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब नहीं मिलेगी बिजली बिल पर सब्सिडी- जानिए क्या है पूरा मामला
काम की जगह से 32 पाइप उड़ाकर हुए थे फरार
इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को उस वक्त मिली जब पदम नगर के ओजस्वी विजय भंडारी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि उनके कार्यस्थल से कोई अज्ञात व्यक्ति 32 MSERW/AP1 पाइप चोरी कर ले गया है। इन पाइपों की कुल अनुमानित कीमत करीब 48 हजार रुपये बताई गई है।
डैम साइट से बरामद हुआ सामान
शिकायत मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाई और जांच शुरू कर दी। कुछ ही समय में पुलिस को सुराग हाथ लगे और चोरी की वारदात में प्रयुक्त अशोक लीलैंड ट्रक को नीरथ डैम साइट के पास से पकड़ लिया गया। पुलिस को इस ट्रक से सभी चोरी गए पाइप भी बरामद हो गए, हालांकि उस समय आरोपी फरार हो गए थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, परिजनों ने खोया नौजवान बेटा; मची चीख-पुकार
आरोपियों की पहचान
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की उम्र 19 से 30 साल के बीच है। आरोपियों की पहचान-
- अमित कुमार
- सोनू (24) निवासी गांव डोबी
- अतुल कुमार उर्फ सिंघी राम (28) निवासी डोबी
- अंशुल (19) निवासी नोहरा खगना
मामले की पुष्टि करते हुए DSP नरेश शर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि रामपुर पुलिस जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
