बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में युवाओं द्वारा नशा तस्करी के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी अब चिंता का विषय बनती जा रही है। शांत और पर्यटन के लिए मशहूर इस पहाड़ी राज्य में अब चरस और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी तेजी से फैलती दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में ताजा मामला प्रदेश के बिलासपुर जिले से सामने आया है। जहां पुलिस ने दो युवकों को चरस की भारी खेप के साथ अरेस्ट किया है।

मौके से हिरासत में लिए दोनों तस्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला बिलासपुर के तहत आते तलाई थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने सुन्हाणी पुल के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की हुई थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव : 10 दिन बाद घोषित होगा आरक्षण रोस्टर; महिलाओं, SC/ST सीटों को लेकर बढ़ी उत्सुकता

इस दौरान एक मोटरसाइकिल (HP-87-0754) को जांच के लिए रोका गया, जिस पर दो युवक सवार थे। तलाशी लेने पर बाइक की सीट के नीचे से 407 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

महज 22 व 24 साल की है उम्र

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तेजेन्द्र कुमार (24) निवासी गांव सिमटी, तहसील थुनाग, जिला मंडी और चिराग ठाकुर (22) निवासी गांव वाईला, डाकघर जंजैहली, तहसील थुनाग, जिला मंडी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : घर से पेपर देने निकली थी 7वीं की छात्रा, रावी नदी में लगा दी छलांग- हुई मौ*त

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और नशे के इस नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी किसी बड़े गिरोह से जुड़े हैं या नहीं।

तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर

एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि प्रदेश भर में पुलिस टीम द्वारा नशे के सौदागरों पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में भी पुलिस की गश्त और नाकेबंदी अभियान जारी रहेंगे ताकि नशे की तस्करी पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाया जा सके।

फैल रहा नशा तस्करों का नेटवर्क

विविदत रहे कि, हिमाचल पुलिस की सख्ती और लगातार चलाए जा रहे अभियान के चलते कई तस्कर पकड़े भी जा रहे हैं। मगर इसके बावजूद नशा तस्करी का नेटवर्क पूरी तरह खत्म नहीं हो पा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर बारिश-बर्फबारी शुरु : आंधी-तूफान का अलर्ट जारी, अगले 6 दिन खराब रहेगा मौसम

नशा तस्करी का सबसे बड़ा असर युवाओं पर पड़ रहा है। आसान पैसे के लालच में कुछ युवा इस अवैध धंधे में शामिल हो रहे हैं। जबकि दूसरी ओर कई युवा नशे की लत का शिकार भी बन रहे हैं।

हिमाचल पुलिस का अभियान

हिमाचल पुलिस भी इस चुनौती से निपटने के लिए लगातार अभियान चला रही है। जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। साथ ही स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें