सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। व्यक्ति पिछले तीन दिनों से लापता था और उसका शव गांव की एक गोशाला के बरामदे में मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
31 अगस्त को घर से निकला था बलदेव दत्त
मामला पच्छाद थाना क्षेत्र के जोहन गांव का है। मृतक की पहचान बलदेव दत्त के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बलदेव दत्त 31 अगस्त को किसी काम से घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया।
यह भी पढ़ें : BP बढ़ने पर अस्पताल पहुंची बुजुर्ग महिला को लगा डाला हार्ट का इंजेक्शन, हुआ हंगामा
परिजनों ने पुलिस में दर्ज करवाई थी गुमशुदगी
जब काफी तलाश के बाद भी बलदेव दत्त का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने 2 सितंबर को पच्छाद पुलिस थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस भी उनकी तलाश में जुट गई थी।
गोशाला के बरामदे में मिला शव
3 सितंबर को गांव में ही एक गोशाला के बरामदे में बलदेव दत्त का शव मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें : हिमाचल शर्मसार - धड़ से अलग मिला मा**सूम का सि..र, जांच में जुटी पुलिस
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
पुलिस अधीक्षक (एसपी) एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। व्यक्ति की मौत किस वजह से हुई, इसका सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
