शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। पुलिस टीम ने चिट्टे की एक भारी खेप बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस को मिला गुप्त सूचना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमाल के थाना संजौली क्षेत्र का है। यहां पर बीते 25 अप्रैल को पुलिस पुलिस स्पेशल सेल की टीम गश्त और नशा विरोधी अभियान पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति ढली टनल की तरफ अपने बैग में चिट्टा लेकर आ रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में जम्मू के युवक की मौ*त : डैम साइट पर करता था काम, परिजनों ने कंपनी पर जड़े आरोप
तलाशी के लिए रोका युवक
सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ढली टनल रोड के पास एक रेस्टोरेंट के समीप नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद एक संदिग्ध व्यक्ति वहां पहुंचा, जिसे पुलिस ने रोक लिया और पूछताछ शुरू की। तलाशी लेने पर उसके बैग से एक प्लास्टिक की पोटली में छुपाकर रखी गई 36.050 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुई।
आरोपी ने अपनी पहचान
रुब्बल जदैईक उम्र 32 साल , निवासी गांव पंदरोग, जिला शिमला के रूप में बताई।
यह भी पढ़ें : हिमकेयर में बड़ा घोटाला : फर्जी इलाज के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी- कई अस्पताल रडार पर
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि वह यह नशा कहां से लेकर आया था और आगे किन लोगों को सप्लाई करने वाला था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 16 दिन बाद विदेश से लौटी बेटे की देह, शादी की तैयारी के बीच परसा मातम; मां-बाप बेसुध
आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस अब पूरे मामले की अच्छे से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी किन लोगों से जुड़ा हुआ है और यह नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है।
