शिमला। हिमाचल प्रदेश में पुलिस नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। आए पुलिस नशे की खेप के साथ तस्करों को सलाखों पीछे डाल रही है। ताजा मामला जिला शिमला से सामने आया है। यहां पर पुलिस ने लाखों रुपयों के नशे संग एक युवक को गिरफ्तार किया है।
नशे के खिलाफ पुलिस कर रही थी गश्त
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला के रामपुर से सामने आया है। यहां पर पुलिस नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों और लोगों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर वहां से गुजर रहे एक संदिग्ध युवक पर पड़ी।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में बड़े भाई ने की हदें पार- छोटे भाई का रास्ता रोक पी*टा, भाभी को भी नहीं छोड़ा....
शक आधार पर रोका युवक
पुलिस टीम ने युवक को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया और उसकी हरकतें संदिग्ध लगने लगीं। शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से करीब 21 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने तुरंत युवक को गिरफ्तार कर नशीला पदार्थ अपने कब्जे में ले लिया।
आरोपी की पहचान
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान अंकित ठाकुर उम्र 27 साल, पुत्र पवन ठाकुर, निवासी गांव हयोड़, डाकघर अवाहदेवी, तहसील
सरकाघाट, जिला मंडी के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें- मणिमहेश यात्रा में बदली परंपरा : महिलाओं के डल स्नान पर रोक, पुजारियों ने लिया बड़ा फैसला
नशे की खेप कहां से आई, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना झाकड़ी में NDPS एक्ट की धारा 21 में मामला दर्ज किया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आया था और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि नशे के साथ पकड़े गए किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
