#अपराध

September 6, 2026

हिमाचल में बड़े भाई ने की हदें पार- छोटे भाई का रास्ता रोक पी*टा, भाभी को भी नहीं छोड़ा....

बिजली की तार ठीक कर रहा था मनवीर

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से पारिवारिक विवाद का एक मामला सामने आया है। यहां दो भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान परिवार की एक महिला भी बीच-बचाव के लिए पहुंची, लेकिन हालात और बिगड़ गए। मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंचने के बाद कार्रवाई शुरू की गई है।

बिजली की तार ठीक कर रहा था मनवीर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला सिरमौर के कालाअंब से सामने आया है। यहां पर बीते कल शनिवार को मनवीर पुत्र गुरुदेव, निवासी गांव मीरपुर कोटला, डाकघर पॉलियों, तहसील नाहन, जिला सिरमौर ने पुलिस थाना कालाअंब में शिकायत दर्ज करवाई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में गलत चालान कटने पर कोर्ट के चक्कर खत्म, फोन से कर सकेंगे शिकायत- जानें नया सिस्टम

मनवीर ने बताया कि वह सुबह अपने घर में बिजली की तार ठीक कर रहा था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई संजीव वहां पहुंच गया और उसका रास्ता रोक लिया।

भाई ने की मारपीट, बचाने आई पत्नी से भी मारपीट का आरोप

मनवीर का आरोप है कि रास्ता रोकने के बाद संजीव ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान जब उसकी पत्नी सुनीता उसे बचाने के लिए वहां पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इस घटना में मनवीर और उसकी पत्नी सुनीता को चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें- मणिमहेश यात्रा में बदली परंपरा : महिलाओं के डल स्नान पर रोक, पुजारियों ने लिया बड़ा फैसला

सूचना मिलते ही पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद मनवीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर दोनों भाइयों के बीच विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ।

पुलिस जुटा रही मामले से जुड़े सबूत

पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ जरूरी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख