शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में पुलिस प्रशासन को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी कामयाबी मिली है। यहां एक नशा तस्कर को HRTC बस में भारी मात्रा में चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।
पुलिस को मिली गुप्त सूचना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला के सैंज चौक का है। यहां पर बीते कल शुक्रवार को कुमारसैन पुलिस और स्पेशल सेल की टीम NH-305 पर सैंज चौक के पास नियमित चेकिंग और नाकाबंदी पर तैनात थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुल्लू से बागा सराहन की ओर जा रही एक HRTC बस में नशे की खेप ले जाई जा रही है।
यह भी पढ़ें : "यू टर्न" की मास्टर बनी सुक्खू सरकार, एक और फैसले पर मारी पलटी; अब तक 13 बदले
पुलिस को देख घबराया व्यक्ति
सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी और बढ़ा ली। सामने से आ रही एक बस को पुलिस ने जांच के लिए रोका। बस में बैठे यात्रियों की जांच के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देख संदिग्ध हरकतें करने लगा शक के आधार पर पुलिस ने व्यक्ति की गहन तलाशी ली। उसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें से बड़ी मात्रा में चरस बरामद हुई।
5 किलो 652 ग्राम चरस बरामद
बरामद चरस का वजन 5 किलो 652 ग्राम पाया गया, जो कि कमर्शियल मात्रा में आता है। पुलिस के मुताबिक इतनी बड़ी मात्रा में नशा बरामद होना गंभीर मामला है और इसे बड़े नेटवर्क से जोड़कर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : सुख की सरकार ने बेबस हुए विधायक! बजट ना मिलने से लटके खेल मैदान-जिम निर्माण के काम
आरोपी की पहचान
पंकज कुमार उम्र 30 वर्ष, पुत्र लेख राज, निवासी गांव अपरढाह, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया और उसके खिलाफ थाना कुमारसैन में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। शुरुआती जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह चरस कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल फोरलेन पर पुलिस ने रोकी पंजाब की गाड़ी : भारी मात्रा में मिला नशा, मुंबई का तस्कर गिरफ्तार
200 से अधिक तस्कर हो चुकें हैं गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत इस साल अब तक 100 से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं और 200 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस कर रही लगातार जांच
इसके साथ ही पुलिस ने कई बड़े और अंतरराज्यीय नेटवर्क भी ध्वस्त किए हैं, जो लंबे समय से इस अवैध कारोबार में शामिल थे। अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
