ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां अंतरराज्यीय बस अड्डे पर HRTC और निजी बस के चालक-परिचालक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। बस अड्डे पर हुए इस विवाद से कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।
बस अड्डे पर HRTC और निजी बस कर्मियों में विवाद
अंतरराज्यीय बस अड्डा ऊना में बुधवार को उस समय हंगामा हो गया, जब HRTC और निजी बस के चालक-परिचालक आपस में भिड़ गए। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में अब डाकिया नहीं, ड्रोन पहुंचा रहा चिट्ठियां : 10 मिनट में घर-घर पहुंच रही डाक
बताया जा रहा है कि बसों की टाइमिंग को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते कई बसों के ड्राइवर और कंडक्टर भी इसमें शामिल हो गए। मामला इतना बढ़ गया कि सरकारी और निजी बसों के ड्राइवर-कंडक्टर आमने-सामने आ गए और आपस में हाथापाई होने लगी।
विवाद बढ़ा तो यात्रियों की लगी भीड़
दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने से बस अड्डे पर कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। वहां मौजूद यात्रियों और दूसरे लोगों का ध्यान भी झगड़े की ओर चला गया। मामला बढ़ता देख किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी।
मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस टीम बस अड्डे पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को शांत करवाया। पुलिस ने दोनों तरफ के लोगों से घटना के बारे में जानकारी लेना शुरू कर दिया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था।
यह भी पढ़ें- परिवार ने किया था केस, कोर्ट में मुकर गई बेटी; पति, सास-ससुर हुए बरी
दोनों पक्षों के लिए जा रहे बयान
पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि झगड़े की असली वजह क्या थी और मारपीट की नौबत कैसे आई। मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के पहुंचने के बाद शांत हुआ माहौल
बस अड्डे पर सार्वजनिक रूप से हुई इस झड़प के कारण कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण रहा। हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति को काबू में कर लिया गया। फिलहाल किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
