कांगड़ा। कभी ममता की मिसाल मानी जाने वाली मां जब निर्दयता की हद पार कर दे, तो इंसानियत भी कांप उठती है। कांगड़ा जिले से सामने आई यह घटना उसी क्रूर सच को उजागर करती है, जहां एक नवजात को जन्म देने के बाद उसे दुनिया देखने का हक भी नहीं दिया गया। कलयुगी सोच ने मासूम को जमीन में दफना दिया और सुबह जब सैर पर निकले लोगों ने सच्चाई देखी, तो पूरा इलाका सन्न रह गया।
सड़क किनारे जमीन में दफन मिला नवजात
यह दिल दहला देने वाली घटना कांगड़ा के वॉर्ड सिंबल खोला क्षेत्र की है। यहां सड़क किनारे जमीन में दबा हुआ एक नवजात का शव बरामद किया गया है। सुबह के समय सैर पर निकले स्थानीय लोगों की नजर उस वक्त ठिठक गई, जब उन्होंने कुछ कुत्तों को एक जगह जमीन खोदते हुए देखा।
यह भी पढ़ें: CM सुक्खू आज जम्मू -कश्मीर जाएंगे: उमर अब्दुल्ला से होगी विशेष चर्चा, मिलकर बनाएंगे केंद्र पर दबाव
कुत्तों की हरकत से खुला राज
स्थानीय लोगों को जब कुत्तों की गतिविधि संदिग्ध लगी, तो उन्होंने पास जाकर देखा। जमीन को थोड़ा और खोदा गया, तो वहां से सफेद रंग की एक पोटली नजर आई। पोटली को देखकर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: प्रेमी कपल ने घर बुलाकर की युवक की ह.त्या- नहर में फेंका शव, मिली उम्रकैद की सजा
पोटली खोली तो सामने आया खौफनाक सच
पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद जब पोटली को खोला गया, तो उसके भीतर नवजात का शव मिला। यह दृश्य इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग भावुक हो गए। मासूम की हालत देखकर हर किसी का दिल दहल उठा। नवजात को किसने और किन हालात में यहां दफनाया, यह सवाल सभी के मन में कौंधने लगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल राज्यसभा चुनाव : बाहरी बनाम लोकल फिर बना मुद्दा, कांग्रेस के सामने चुनौती- BJP भी...
पुलिस जांच में जुटी, इलाके में दहशत
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल को घेर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात जीवित था या मृत अवस्था में दफनाया गया।
समाज पर उठे गंभीर सवाल
इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब सरकारें बेटी बचाओ और नवजात संरक्षण की बात कर रही हैं, तब ऐसी घटनाएं समाज के किस चेहरे को उजागर करती हैं। एक मासूम को इस तरह जमीन में दफन करना न सिर्फ अपराध है, बल्कि मानवता पर भी एक गहरा धब्बा है।
