कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित सरवरी बस अड्डे से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए ITBP जवान की तलाश आज उस समय खत्म हो गई, जब उनका शव शाढ़ाबाई के समीप बरामद हुआ। जिसके बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
परिजनों ने जताई थी आशंका
इसी सिलसिले में परिजन ढालपुर भी पहुंचे थे। जहां उन्होंने एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल से मुलाकात कर मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग उठाई थी। साथ बेटे के लापता होने के पीछे परिजनों एक लड़की पर शक जाहिर किया था।
यह भी पढ़ें : चलती HRTC बस से लटका स्कूली बच्चा : वीडियो देख उड़े होश, ड्राइवर-कंडक्टर की लगी 'क्लास'
लड़की से करता था बात
परिजनों का कहना था कि, उनका बेटा एक लड़की के संपर्क में था। कई बार बेटे ने उस लड़की के खाते में पैसे भी ट्रांसफर किए। इतना ही नहीं युवक कई बार उस लड़की से मिलने उसके घर भी गया। बेटे के लापता होने पर परिजनों ने साफ तौर पर लड़की का हाथ बताया था।
24 फरवरी से था लापता
बता दें कि, लाहौल-स्पीति जिले के गोंधला गांव का रहने वाला 25 वर्षीय योगेश 24 फरवरी की शाम कुल्लू के सरवरी बस अड्डे से अचानक लापता हो गया था। उस दिन वह अपने पिता प्रेमलाल के साथ हरिद्वार जाने के लिए बस पकड़ने आया था।
यह भी पढ़ें : स्कूल बस ने बच्ची को कुचला, ड्राइवर के पास नहीं मिला लाइसेंस और गाड़ी के पेपर, FIR दर्ज
पिता के साथ आया था बस स्टैंड
रात करीब साढ़े दस बजे हरिद्वार के लिए बस रवाना होनी थी, लेकिन उससे पहले ही योगेश बस अड्डे से कहीं चला गया और उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया। लापता युवक के पिता प्रेमलाल ने बताया कि बस का इंतजार करते समय योगेश के मोबाइल फोन पर किसी का कॉल आया था।
फोन पर बात करते चला गया कहीं
वह फोन पर बात करते हुए बस अड्डे से थोड़ा दूर चला गया। परिवार को उस समय लगा कि शायद वह किसी परिचित से मिलने गया होगा और थोड़ी देर में वापस आ जाएगा। लेकिन देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार को चिंता होने लगी। जब उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो फोन बंद आने लगा। उन्हें शक है कि कहीं उस लड़की ने उनके बेटे का साथ कुछ गलत ना कर दिया हो।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में लीगल होगी भांग की खेती- अगली कैबिनेट में लगेगी मोहर, जानें क्या है पूरा प्लान
10 दिन से नहीं मिल रहा सुराग
प्रेमलाल ने बताया कि अगले दिन उन्होंने कुल्लू पुलिस के पास अपने बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने कहा कि अब 5 मार्च भी बीत चुका है, लेकिन अभी तक युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि मामले की हर संभावित दिशा में जांच की जाए और जो भी संदेह के पहलू परिवार की ओर से बताए गए हैं, उन्हें भी गंभीरता से लिया जाए।
छुट्टी पर आया था घर
परिजनों के अनुसार योगेश ITBP में कार्यरत है और छुट्टी पर घर आया हुआ था। इस कारण उसका अचानक इस तरह से गायब हो जाना परिवार और स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। परिवार का कहना है कि एक जिम्मेदार सुरक्षा बल का जवान इस तरह अचानक गायब हो जाए, तो मामले की गहराई से जांच होना बेहद जरूरी है।
यह भी पढ़ें : खिड़की से छलांग लगा मासूम को लेकर फरार हुई महिला, 4 दिनों से तलाश में भटक रहा पति
क्या बोली पुलिस टीम?
उधर, पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। SP कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि युवक के लापता होने की शिकायत पुलिस को मिली है और पुलिस टीम अलग-अलग पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही युवक का सुराग लगाने की पूरी कोशिश की जा रही है और जांच में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
पूरे इलाके में चिंता का माहौल
फिलहाल इस घटना के बाद लाहौल-स्पीति और कुल्लू क्षेत्र में भी चिंता का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोग लगातार पुलिस से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द ही युवक का कोई सुराग मिलेगा और वह सकुशल अपने घर लौटेगा।
