मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में कुल्लू की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मंडी जिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए चरस की खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को नशा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी चोट माना जा रहा है।

जांच के लिए रोकी पंजाब नंबर की एक कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी के  बिंद्राबनी फोरलेन का है। यहां पर STF कुल्लू की टीम नशे के खिलाफ बीती कल रात वीरवार को गश्त कर रही थी। वहां से गुजरने वाले वाहनों की बारीकी से जांच कर रही थी। इसी दौरान पंजाब नंबर की एक कार को जांच के लिए रोका। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बंगाली झोलाछाप डॉक्टर का कारनामा : बच्चों को देता था गलत दवाइयां, सर्जरी करते पकड़ा

शक के आधार पर की तलाशी

पुलिस को देश कार चालक घबरा गया। टीम ने जब चालक से दस्तावेज मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। टीम को युवक पर शक हुआ शक के आधार पर युवक की तलाशी ली तलाशी के दौरान सवार युवक के कब्जे से 407 ग्राम चरस बरामद हुई। इतनी बड़ी मात्रा में चरस मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया।

आरोपी की पहचान

नविंदर धुप्पर  निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई है। नशे के काले कारोबार में इस्तेमाल होने वाली कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह हिमाचल तक कैसे पहुंचा और इस नशे की खेप के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें : ये सड़क है या धूल का गुबार? हिमाचल हाईकोर्ट ने लगाई फटकार- अफसरों को किया तलब

मामले की पुष्टि करते हुए STF कुल्लू के DSP हेमराज वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सदर, मंडी में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस कर रही नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश 

पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, खास तौर पर यह पता लगाया जा रहा है कि चरस कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। इसके अलावा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्टोर रूम में बंद 14 वर्षीय बेटी को खोजता रहा परिवार, मचा हड़कंप- फिस इस हालत....

हो सकते हैं कई बड़े खुलासे 

DSP ने साफ कहा है कि नशा तस्करों के खिलाफ STF की यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जो भी इस अवैध कारोबार में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मंडी पुलिस और STF की टीम इस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है और उम्मीद की जा रही है कि पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े और भी बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें