कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू पुलिस के साथ मिलकर पंजाब पुलिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) ने क बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक गैंगस्टर समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। इस घटना के बाद इलाके में काफी चर्चा और हलचल का माहौल है।
घूमने के बहाने पहुंचे थे मणिकर्ण
जानकारी मिली है कि ये सभी लोग बीते वीरवार को मणिकर्ण पहुंचे थे और एक निजी होटल में ठहरे हुए थे। हालांकि, उनकी गतिविधियों पर पहले से नजर रखी जा रही थी। पंजाब पुलिस को इनकी भनक लगी कि ये घूमने के लिए मणिकर्ण गए हैं। इसके बाद टीम सक्रिय हो गई और लोकेशन ट्रैक की गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में नया जमीन घोटाला: 200 करोड़ की जमीन का कौड़ियों में सौदा, सवालों के घेरे में SDM
जब पुलिस ने इनका पीछा किया, तो ये लोग बरशैणी से मणिकर्ण की तरफ वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शिल्ला के पास पुलिस ने इन्हें घेरकर पकड़ लिया। इस पूरी कार्रवाई में कुल्लू पुलिस ने भी अहम भूमिका निभाई।
आरोपियों की पहचान
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर बताया जा रहा है। उसके साथ राम सिंह, गुरप्रीत सिंह, सतनाम उर्फ सागर, सिकंदर, राजबिंद्र और दो महिला साथी कोमल व तलविंदर कौर को भी हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: 23 लोगों से भरी बोलेरो कैंपर पलटी, रफ्तार नहीं संभाल पाया चालक- मौके पर मची चीख-पुखार
पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हरप्रीत सिंह के खिलाफ पहले से गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में 20 अप्रैल को उसके खिलाफ BNS की धारा 109, 3(5) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उस पर आरोप है कि उसने किसी व्यक्ति के घर पर गोली चलाकर फिरौती के लिए डर का माहौल बनाने की कोशिश की थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: सिया के पिता पहुंचे ह*त्या वाली जगह, न्याय के संघर्ष के बीच किया शांति हवन- भावुक हुए लोग
पुलिस कर रही मामले की जांच
कुल्लू के SP मदन लाल कौशल ने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब पुलिस और स्थानीय पुलिस के आपसी सहयोग से संभव हो पाई है। फिलहाल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि उनके नेटवर्क और अन्य आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
