#हादसा

April 25, 2026

हिमाचल: 23 लोगों से भरी बोलेरो कैंपर पलटी, रफ्तार नहीं संभाल पाया चालक- मौके पर मची चीख-पुखार

दूसरी गाड़ी से टकराई  बोलेरो 

शेयर करें:

Kullu accident

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। यहां तेज रफ्तार में जा रही एक बोलेरो कैंपर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में 23 लोग सवार थे, और हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

रफ्तार और लापरवाही चला रहा था गाड़ी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कुल्लू के ब्रौ थाना क्षेत्र का है। यहां पर बीते कल शुक्रवार देर शाम पेश आया। जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। बताया जा रहा है कि बोलेरो कैंपर का चालक दिवान चंद पुत्र दया राम गाड़ी को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सिया के पिता पहुंचे ह*त्या वाली जगह, न्याय के संघर्ष के बीच किया शांति हवन- भावुक हुए लोग

दूसरी गाड़ी से टकराई  बोलेरो 

पहले गाड़ी सामने चल रही दूसरी गाड़ी से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिसमें सवार करीब 23 लोग घायल हो गए। हादसा इतना अचानक हुआ कि वाहन में बैठे यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों को पहुंचाया अस्पताल 

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के साथ-साथ निजी वाहनों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सभी को चोटें आई हैं, जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन पर डॉक्टरों की विशेष निगरानी रखी जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : HRTC बस के जरिए नशा तस्करी, यात्री के बैग में थी लाखों की चरस- पुलिस ने फेल किया मिशन

मौके पर पहुंची पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर ट्रैफिक बहाल किया, ताकि रास्ते में कोई और दिक्कत न हो। इस मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।अब पुलिस पूरे हादसे की जांच कर रही है कि आखिर किन कारणों से यह दुर्घटना हुई।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख