चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की शुरुआत हो चुकी है। मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इसी का फायदा उठाकर कुछ नशा तस्कर नशे की खेप पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस की सख्ती के कारण उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। इसी कड़ी में चंबा पुलिस ने दो बाहरी राज्यों के नशा तस्करों को नशे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

 
 

पुलिस को देखकर घबरा गए दोनों युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला चंबा के पठानकोट-चम्बा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंढीयार नाला के पास आया है। यहां पर बीते शनिवार शाम करीब साढ़े 6 बजे चंबा पुलिस की SIU टीम गंढीयार नाला के पास गश्त और नाकाबंदी कर रही थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: इंटरनेट पर 2.55 करोड़ में पुराने सिक्के बेचने चला था शख्स, ठगों ने ऐंठ लिए 7.79 लाख रुपए

 

इस दौरान पुलिस की टीम आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर रही थी। तभी दो युवक पैदल ही वहां से गुजर रहे थे। जैसे ही उनकी नजर पुलिस टीम पर पड़ी, दोनों अचानक घबरा गए और वहां से बचकर निकलने की कोशिश करने लगे।

संदिग्ध हरकत देख पुलिस ने रोका

युवकों की घबराहट और संदिग्ध हरकत देखकर पुलिस को उन पर शक हुआ। पुलिस जवानों ने तुरंत दोनों को रोक लिया और उनसे पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान दोनों युवक और ज्यादा घबराने लगे। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: दो महिलाओं के सिर पर शख्स ने बरसाए जूते, चोरी का था शक; VIDEO वायरल; FIR दर्ज

बैग से मिली 14 ग्राम हेरोइन

तलाशी के दौरान युवकों के बैग से एक प्लास्टिक की पुड़िया बरामद हुई। जांच करने पर उसमें 14 ग्राम हेरोइन पाई गई। इसके बाद पुलिस ने नशे की खेप को अपने कब्जे में लेकर दोनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले

  • गुरप्रीत सिंह (33 वर्ष) पुत्र महिंद्र सिंह, निवासी गांव कोट मुगल, डाकघर मधुछांगा, तहसील अजनाला, जिला अमृतसर (पंजाब)
  • हरदेव सिंह (34 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह, निवासी वार्ड नंबर 7, डाकघर फतेहगढ़ चूड़ियां, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब)

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार के उड़ गए परखच्चे... पर चालक को नहीं लगी कोई गहरी चोट

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों के पास हेरोइन कहां से आई थी और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था।