सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कालाअंब-पांवटा साहिब NH-07 पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से परिवार के एक बेटे की मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है।

हादसे में युवक की मौत

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामले में माजरा पुलिस थाना में महिला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल: किराए के मकान में लूटी लड़की की इज्जत- पेट दर्द से खुला राज, आरोपी की तलाश में पुलिस

घर जा रहे थे दोनों भाई

पुलिस को दी शिकायत में 26 वर्षीय पुष्पेन्द्र ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई वंश के साथ धौलाकुआं से घर लौट रहा था। जैसे ही वे सड़क पर आगे बढ़ रहे थे, पीछे से पांवटा साहिब की ओर से तेज गति से आ रही कार HP17-H8343 ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार कार चालक ने रौंदा

बताया जा रहा है कि कार एक महिला चला रही थी और हादसा तेज रफ्तार व लापरवाही के चलते हुआ। टक्कर के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में सड़क पार कर रहा था शख्स : तेज रफ्तार बाइक ने रौंदा, मौके से फरार हुआ युवक

एक भाई की मौत, दूसरा घायल

पुष्पेन्द्र को इलाज के लिए नाहन अस्पताल ले जाया गया, जबकि वंश को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर वंश को बड़े अस्पताल के लिए रेफर किया गया, लेकिन देहरादून ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

महिला के खिलाफ मामला दर्ज

घटना के बाद पुलिस ने महिला चालक के खिलाफ तेज रफ्तार, लापरवाही और गलत दिशा में वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल: जमीनी विवाद से तंग आई युवती ने दी अपनी जान, घर से मिला नोट; चाचा-चाची और भाई अरेस्ट

हर पहलू की हो रही जांच

मामले की पुष्टि करते हुए SP सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा- उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें